Manmohan Singh Death : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन दुर्भाग्यपूर्ण और हृदय विदारक - अनिल विज
Manmohan Singh Death : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और उनके निधन को दुर्भाग्यपूर्ण और हृदय विदारक बताया है।
Manmohan Singh Death : एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने लिखा कि “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन दुर्भाग्यपूर्ण और हृदय विदारक है। मैं उनके निधन पर दुख व्यक्त करता हूं”।
उन्होंने कहा कि इस दुख के कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। प्रभु परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।"
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार (26 दिसंबर) को निधन हो गया। उनकी आयु-संबंधी चिकित्सा स्थितियों का उपचार किया जा रहा था और 26 दिसंबर 2024 को घर पर ही उन्हें अचानक बेहोशी आ गई।
घर पर तुरंत उन्हें बचाने के उपाय शुरू किए गए। उन्हें रात 8:06 बजे नई दिल्ली के एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने आज (27 दिसंबर) के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब में हुआ था। वह 2004 से 2014 तक लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। उसके बाद 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी जगह ली थी।