logo

Delhi Weather : दिल्ली को मिला तेज बारिश का येलो अलर्ट, 2 दिन मौसम रहेगा खराब

अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए स्पेशल है घर से बाहर निकलने से पहले आपको दिल्ली का मौसम जरूर जान लेना चाहिए मौसम विभाग ने दिल्ली के इन इलाको को तेज बारिश का अलर्ट दिया है आईए जानते हैं
 
Delhi Weather : दिल्ली को मिला तेज बारिश का येलो अलर्ट, 2 दिन मौसम रहेगा खराब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में आज Rain का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने कहा कि कुछ हिस्सों में लू चलने की भी बात कही है।


हिमाचल-उत्तराखंड में होगी बारिश
27 से 29 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट गरज और बिजली के साथ हल्की Rain या बर्फबारी की संभावना है। वहीं, हिमाचल में छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में हल्की Rain और बिजली गिरने की संभावना है। 29 मार्च से एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

इन राज्यों में 35 के पार पहुंचा पारा

दक्षिणी राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंतरिक गुजरात, आंतरिक महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अधिकतम तापमान 36-40 Degree सेल्सियस के बीच है, जो सामान्य से 1-3 Degree सेल्सियस ऊपर है। भारत के मैदानी इलाकों के शेष हिस्सों में यह 30-35 Degreeसेल्सियस के बीच है, जो सामान्य से 1-4 Degree सेल्सियस कम है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 34 Degree सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले 5 दिनों में दिल्ली में हल्की Rain या बूंदाबादी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 29 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में Rain होने की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक, आज  गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम Rain होने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम भारत में 2-3 Degree बढ़ेगा पार

अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 Degree सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 Degree सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, आज से  29 मार्च के दौरान तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।