logo

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवा का अलर्ट, जानें 15 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम!

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 15 मार्च तक बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हवाएं तेज चल सकती हैं, जिससे मौसम सुहावना रहेगा। अगर आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपडेट जरूर देखें। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
 
 
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवा का अलर्ट, जानें 15 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम!
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Haryana update, Delhi Weather: उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। कुछ दिन पहले तक ठंड और शीतलहर का असर था, लेकिन अब मार्च के महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 10 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में 10 से 12 मार्च का मौसम

  • 10 मार्च: सुबह हल्की धुंध, दिन में आंशिक रूप से बादल।
  • 11-12 मार्च: 20-30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, सुबह हल्की धुंध और दिन में बादल।
  • तापमान: अधिकतम 31-34°C, न्यूनतम 14-17°C।

दिल्ली का मौसम 13-14 मार्च को

DA Arrears 2025 : होली पर मिलेगा 18 महीने का बकाया डीए एरियर ?

  • 13 मार्च: हल्के बादल छाए रहेंगे, दिनभर गर्मी का अहसास।
  • 14 मार्च: बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना।
  • तापमान: अधिकतम 29-31°C, न्यूनतम 15-17°C।

15 मार्च को मौसम कैसा रहेगा?

  • तापमान में गिरावट होगी, अधिकतम 28-30°C, न्यूनतम 15-17°C।
  • पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी का अनुमान।