दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए पत्रकार, पंजाब ने ECI को लिखा पत्र- दिल्ली चुनाव 2025

Delhi Assembly Election 2025: 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव की पहली चरण की वोटिंग होगी, जिसके परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। जब देश के दूसरे राज्य में चुनाव होते हैं, पत्रकारों को उनके राज्य के लोगों को चुनाव की जानकारी देने के लिए भेजा जाता है। पंजाब से भी पत्रकारों को दिल्ली चुनाव की रिपोर्टिंग करने के लिए भेजा गया, लेकिन यहां वे गिरफ्तार कर लिए गए। पंजाब चुनाव आयोग को एक शिकायत पत्र भेजा गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा पत्रकारों को गिरफ्तार करने के खिलाफ पंजाब विधानसभा की प्रेस गैलरी कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा है।
प्रेम गैलरी कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी चावला ने पत्र में कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम जनता और पत्रकारों की सुरक्षा करने के लिए जिम्मेदार दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारी और कर्मचारी खुलेआम धोखाधड़ी कर रहे हैं। पंजाब मीडिया संघ हमेशा अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों को कवर करने के लिए मीडिया कर्मचारियों को भेजता है, ताकि पंजाब के पाठकों और आम जनता को चुनाव की जानकारी मिल सके।
Haryana: हरियाणा के इन रेलवे स्टेशनस की जल्द बदलेगी look, मिलेंगे Hi-Tech फीचर्स