logo

Delhi News: दिल्ली में ट्रैफिक और प्रदूषण पर सरकार सख्त, उठाया ये बड़ा कदम!

Delhi News: दिल्ली में ट्रैफिक और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नए नियमों के तहत प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी। सरकार सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और सड़कों पर भीड़ कम करने के लिए कड़े कदम उठा रही है। पूरी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।
 
 
Delhi News: दिल्ली में ट्रैफिक और प्रदूषण पर सरकार सख्त, उठाया ये बड़ा कदम!
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपको बता दें, की ट्रैफिक की समस्या कम करने और प्रदूषण के बढ़ते स्तर से निपटने के लिए दिल्ली में विभिन्न विभागों के लिए ऑफिस आने की टाइमिंग में बदलाव की घोषणा की गई है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने X पर एक पोस्ट में इस संबंध में जानकारी दी. इस नए आदेश के मुताबिक यातायात और वायु प्रदूषण को कम करने में मदद के लिए दिल्ली के सरकारी कार्यालय व्यस्त समय में अलग-अलग कार्य घंटों का पालन करेंगे. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

नए आदेश के मुताबिक दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए दफ्त की टाइमिंग अब सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए यह टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी. वहीं दिल्ली सरकार के अन्य विभागों के कर्मचारियों के लिए दफ्तर का समय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगा. इस पहल का उद्देश्य सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ कम करना, धूल और धुएं से होने वाले प्रदूषण को कम करना और पीक-ट्रैफिक टाइमिंग के दौरान कामकाजी लोगों को जाम से मुक्ति दिलाना है.