logo

DA News : महंगाई भत्ते को लेकर सरकार ने सुनाया अंतिम फैसला, जानिए डीए बढ़ेगा या नहीं ?

ये खबर आपके लिए है अगर आप एक कर्मचारी हैं। दरअसल, सरकार ने हाल ही में जारी किए गए एक अपडेट के अनुसार, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारियों को दशहरे पर एरियर मिलेगा..।
 
DA News : महंगाई भत्ते को लेकर सरकार ने सुनाया अंतिम फैसला, जानिए डीए बढ़ेगा या नहीं ?
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ता (डीए) के लिए जुलाई से दिसंबर तक की दूसरी छमाही का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, विभिन्न राज्य सरकारों ने कर्मचारियों के बकाये डीए का भुगतान या घोषणा किया है। साथ ही, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने महंगाई भत्ते (डीए) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

उसने एक कार्यक्रम में कहा कि जनवरी 2023 से सभी सरकारी कर्मचारियों को पूर्वव्यापी प्रभाव से 4 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी मिलेगी। सिक्किम सरकार के कर्मचारियों का डीए 4% बढ़कर 42% हो गया है। उनका कहना था कि अगले महीने दशहरा से पहले बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। मतलब, राज्य कर्मचारियों को दशहरा से पहले डीए एरियर मिलेगा।

मुख्यमंत्री तमांग ने 'वन रैंक वन पेंशन' कानून भी जारी किया। साथ ही, उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि सिक्किम में पुरानी पेंशन योजना जल्द से जल्द लागू होगी।

UP Scheme : क्या आपके पास भी है ये ID, तो मिलेंगे आपको 30 हजार रुपए
केंद्रीय कर्मचारियों को कब उपहार मिलता है

 केंद्रीय कर्मचारियों को भी दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते का इंतजार करना पड़ेगा। इसकी घोषणा दशहरा से पहले होनी चाहिए। इस बार भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ेगा। पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में भी 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।