logo

Comet Nishimura: आँखों से अन्तरिक्ष मे दिखाई देगा ये अद्भुत अतरंगी नजारा, टाइम कर लीजिये नोट

Science News: अंतरिक्ष मे इन दिनों एक से एक घटनाएँ हो रही हैं। कुछ दिनों पहले ही बृहस्पति और शनि ग्रह पर महातूफान की कई तस्वीरें अन्तरिक्ष एजेंसियों ने सांझा की थीं। अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने एक और हैरान करने वाली खगोलीय घटना के बारे में जानकारी शेयर की है। अंतरिक्ष में इन दिनों एक धूमकेतु लोगों को आकर्षित कर रहा है। आइये आपको इस हरे धूमकेतु (Comet Nishimura) के बारे में विस्तार से बताते हैं।

 
comet nishimura

Haryana Update: कुछ दिन पहले ही इस धूमकेतु की तलाश हुई है। यह एक बड़े आकार का बेहद खूबसूरत और चमकीला हरे रंग का धूमकेतू है जो सूर्य की और आगे बढ़ रहा है। बता दें कि इस हरे धूमकेतू को आप 17 सिंतबर तक देख पाएंगे। बड़ी बात ये है कि इस चमकीले हरे धूमकेतु को आप अपनी नंगी आंखों से देख पाएंगे। क्योंकि यह अभी पृथ्वी के बहुत करीब है। खबरों की माने तो इसे 'धूमकेतु निशिमुरा' (Comet Nishimura) का नाम दिया गया है। 12 सितंबर को यह पृथ्वी के सबसे करीब था। लेकिन अब ये पृथ्वी से दूर जा रहा है। लेकिन खुशी वाली बात ये है कि अभी 4 दिनों तक आप इसे देख सकते हैं। यह जल्द ही तारों के बीच सौर मंडल में पहुंच जाएगा और आने वाली चार सदियों तक वहीं रहेगा।

इस खूबसूरत और दुर्लभ हरे धूमकेतु की खोज पिछले महीने अगस्त 2023 की शुरुआत में हुई थी। इसका नाम एक शौकिया खगोलशास्त्री हिदेओ निशिमुरा के नाम पर रखा गया है। जिन्होंने इसकी खोज एक मानक डिजिटल कैमरे के साथ 30-सेकंड एक्सपोज़र के हिस्से के रूप की। धूमकेतु निशिमुरा को C/2023 P1 भी कहा जा रहा है। जब से इसकी खोज हुई है, धूमकेतु की चमक बढ़ती जा रही है।

Surya Grahan 2023: कुछ ही दिन मे लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, यहाँ जानिए समय सारिणी

खगोलविदों ने आंतरिक सौर मंडल में इसका रास्ता भी निर्धारित कर दिया है। 17 सितंबर 2023 को धूमकेतु सूर्य के सबसे पास पहुँच जाएगा। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में धूमकेतु निशिमुरा न केवल सूर्य के करीब आएगा, बल्कि बुध ग्रह की कक्षा पकड़ लेगा। इससे निशिमुरा का केंद्रक टूट सकता है।

कैसे देखें रात के वक्त निशिमुरा धूमकेतु को
इस धूमकेतु को आप यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। लेकिन इसे आप अपनी नंगी आंखों से भी देख पाएंगे। परंतु प्रदूषण होने के चलते आप इसे नहीं देख पाएंगे। जिस स्थान से ऊपर का आकाश साफ दिखाई दे। धूमकेतु निशिमुरा का स्थान खोजने के लिए कोई भी व्यक्ति Star Walk 2 ऐप यूज कर सकता है। ऐप इस चमकीले धूमकेतु की दिशा दिखाएगा। धूमकेतु को देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के बाद यानि रात का है। उत्तरी गोलार्ध में धूमकेतु निशिमुरा का सबसे अच्छा दृश्य देखने को मिलेगा।

tags: Science News, Comet Nishimura, Space News, astronomy news, science, astronomy, Comet Nishimura, comet, Nishimura, Comet Nishimura Discovery, Comet Nishimura When And How To Watch, Comet Nishimura Rare, Comet Nishimura Green

click here to join our whatsapp group