logo

Haryana Cow Scheme: सैनी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, गायपालकों को मिलेंगे 30,000 रुपए

Haryana Cow Scheme: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Of Haryana) ने गाय पालने वाले लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है, आज हम आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
 
Haryana Cow Scheme
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Cow Scheme, Haryana Update: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Of Haryana) ने गाय पालने वाले लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है, आज हम आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। CM ने देशी गाय पालने पर 30000 रुपये की अनुदान राशि देने का बड़ा ऐलान किया है।

किसानों के लिए हरियाणा सैनी सरकार का बड़ा ऐलान-
हरियाणा के मुख्यमंत्री की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे किसानों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी मदद मिलने वाली है। इसके अलावा किसानों को पशुपालन के लिए सामान्य क्रेडिट कार्ड पर 3 लाख रुपये तक का लोन भी बेहद आसानी से मिल जाएगा, किसान भी इस खबर को सुनकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति मिनी डेयरी खोलना चाहता है तो उसे कुल लागत पर 25% सब्सिडी का लाभ मिलने वाला है। जानकारी देते हुए बताया गया कि अनुसूचित जाति के लोगों के लिए विशेष प्रावधान है, जिसमें उन्हें दो से तीन पशु डेयरियां खोलने पर 50% तक सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। हाईटेक डेयरी खोलने की योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति 20 या इससे अधिक दुधारू पशुओं की डेयरी खोलता है तो उसे सरकार की ओर से ब्याज में छूट भी प्रदान की जाती है।