logo

Chanakya Niti : ऐसी महिला घर को कर देती है बर्बाद, हर समय रहती है तैयार


चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी महिलाओं के बारे में जिक्र किया है जो अपने पति का घर बर्बाद कर देती है. तो चलिए जानते हैं ऐसी महिलाओं के बारे में विस्तार से...
 
े
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, New Delhi:  महान विद्वान, शिक्षक, कूटनीतिज्ञ, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की है। अपनी नीति शास्त्र में उन्होंने दाम्पत्य जीवन में सफलता के लिए कई सुझाव दिए हैं।

चाणक्य नीति में बताया गया है कि पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए। उन्होंने व्यक्ति के स्वभाव (व्यक्तित्व) और गुणों के बारे में भी अधिक बताया है। साथ ही, चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में महिलाओं के कुछ स्वभावों का उल्लेख किया है। 

चाणक्य ने कहा कि ऐसी स्त्रियों से सावधान रहना चाहिए, वरना जीवन में सब कुछ बर्बाद हो सकता है। आइए उन स्वभावों को जानें..। 
चाणक्य नीति में महिलाओं के व्यवहार का खास महत्व है। नीति शास्त्र में चाणक्य ने कहा कि अच्छे व्यवहार वाली महिला घर को स्वर्ग बनाती है। वह अपने पति और पूरे परिवार की देखभाल करती है। वहीं, जिस स्त्री के संस्कार खराब हैं, वह सब कुछ बर्बाद कर देती है। 

सुंदरता सब कुछ नहीं है। 

आचार्य चाणक्य ने कहा कि सुंदरता एकमात्र नहीं है। यदि कोई पुरुष किसी स्त्री की सुंदरता को देखकर उससे विवाह करता है, तो दुनिया में उससे बड़ा मूर्ख कोई नहीं है। स्त्री को विवाह करने से पहले उसके संस्कार, स्वभाव, लक्षण, गुण और अवगुणों को जानना चाहिए।
सभ्य स्त्री 

चाणक्य ने कहा कि यदि कोई स्त्री सुंदर नहीं है, लेकिन उसके अच्छे संस्कार हैं तो पुरुष को उससे विवाह करना चाहिए। क्योंकि यही महिला उसके भविष्य को खुश करेगी। ऐसी महिला उसे एक अच्छा परिवार देती है। 
मन की खूबसूरती 

चाणक्य ने कहा कि मन की सुंदरता देखनी चाहिए, तन की नहीं। स्त्री जो सुंदर नहीं है और परिवार का महत्व नहीं समझती, तो शादी नहीं बल्कि सभी संबंध टूट जाते हैं। ऐसी महिलाएं अधार्मिक हैं।