logo

Chanakya Niti : ऐसी जगहो पे भूल कर भी ना रखे पैर, हो जाएगी परेशानी

दुनिया के सबसे बड़े दार्शनिक चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से कई बातें बताई हैं। आज भी उनकी नीति विश्वव्यापी है।
 
Chanakya Niti : ऐसी जगहो पे भूल कर भी ना रखे पैर, हो जाएगी परेशानी 

दुनिया के सबसे बड़े दार्शनिक चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से कई बातें बताई हैं। आज भी उनकी नीति विश्वव्यापी है। चाणक्य नीति में उन्होंने न सिर्फ व्यक्ति को सफलता हासिल करने के तमाम तरीके बताए हैं, बल्कि समाज का भी कल्याण किया है। अपने नीतिशास्त्र में, उन्होंने निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रुता आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। साथ ही, आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र में कुछ स्नान और परिस्थितियों का उल्लेख किया है, जहां से किसी को तुरंत बाहर निकलना चाहिए। ऐसे स्थानों पर रहने से आपका और आपके परिवार का भविष्य खराब हो सकता है। चलिए इन स्थानों को जानते हैं..।   

जहां सम्मान नहीं है

चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी देश को छोड़ देना चाहिए जिसमें सम्मान, आजीविका का साधन, बंधु-बांधव, रिश्तेदार और विद्या और गुणों की प्राप्ति की संभावना नहीं है। 

जहां काम की कोई संभावना नहीं

Chanakya Niti : इन चीज़ों को मत फेंके घर से बाहर, नही तो हो जाएंगे गरीब

जैसा कि आचार्य चाणक्य ने कहा, व्यक्ति अपने देश से बाहर जाकर नई विद्या, नौकरी और गुण सिखने जाता है। लेकिन जहां इनमें से किसी भी बात की संभावना नहीं हो, ऐसे देश या स्थान पर जाने का कोई औचित्य नहीं है। 

जहां कोई आजीविका का साधन नहीं है

चाणक्य नीति के अनुसार, जहां जीवन को चलाने के लिए कोई आजीविका का साधन नहीं हो, व्यापार या अन्य उद्यम विकसित नहीं हो, दंड का भय न हो, जनता में शिष्टता और उदारता न हो, अर्थात दान देने की प्रवृत्ति न हो, व्यक्ति को कभी नहीं रुकना चाहिए। 

जहां कोई राजा या डाक्टर नहीं हो  

चाणक्य ने कहा कि जहां कोई ब्राह्मण, धनिक, राजा, नदी या वैद्य नहीं हो, वहाँ एक दिन भी नहीं रहना चाहिए।

अपनी प्रतिक्रिया दें

click here to join our whatsapp group