logo

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का बकाया DA एरियर, जानें कितना मिलेगा पैसा

केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने का बकाया DA (Dearness Allowance) एरियर मिलेगा, जो लंबे समय से लंबित था। सरकार ने इस एरियर को जारी करने का फैसला लिया है। कर्मचारियों को यह रकम उनकी सैलरी के आधार पर मिलेगी, और यह रकम ₹10,000 से लेकर ₹40,000 तक हो सकती है, जो उनके पिछले 18 महीनों के DA बकाए का हिसाब है। जानें इस एरियर को पाने की पूरी प्रक्रिया और राशि के बारे में नीचे।
 
केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का बकाया DA एरियर, जानें कितना मिलेगा पैसा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana update : DA Arrears update :नए साल में कर्मचारियों के लिए लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं। एक तरफ केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है, वहीं दूसरी तरफ नवंबर महीने के AICPI आंकड़ों से DA में बढ़ोतरी की पुष्टि हुई है। इस बीच 18 महीने के DA एरियर पर भी बड़ा अपडेट आया है।


DA Arrears latest update : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी अपडेट आई है। कोरोना से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया प्रभावित रही। इस कोरोना काल में भारत में केंद्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कई बड़े कदम उठाए। इन्हीं में से एक फैसला कर्मचारियों का जनवरी 2020 से जून 2021 तक महंगाई भत्ता रोकना था। तब सरकार ने 18 महीने तक डीए और डीआर (18 महीने का DA Arrear) का भुगतान नहीं किया था। अब इस साल बकाया DA Arrear मिलने के पूरे आसार हैं।


कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा सीधा फायदा-
केंद्र सरकार ने कोरोना काल में 18 महीने का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (18 महीने का डीए डीआर एरियर) भत्ता नहीं दिया। वहीं, कर्मचारी और पेंशनर्स लगातार भुगतान की मांग उठा रहे हैं। इस बकाया DA Arrear मिलने से करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए संयुक्त सलाहकार तंत्र की राष्ट्रीय परिषद के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने भी प्रधानमंत्री मोदी से लंबित DA Arrear जारी करने का आग्रह किया है।


8वें वेतन आयोग की मंजूरी के बाद DA Arrear भी दिया जाएगा
कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग 8वें वेतन आयोग के गठन की थी। इस मांग को मोदी सरकार ने पूरा कर दिया है। अब कर्मचारियों को उम्मीद है कि मोदी सरकार उन्हें DA Arrear पर भी चौंकाएगी और जल्द ही 18 महीने का DA Arrear जारी कर दिया जाएगा। मीडिया सूत्र भी संकेत दे रहे हैं कि कर्मचारियों का लंबित DA Arrear इसी साल जारी कर दिया जाएगा।


लगातार अनुरोध का पड़ेगा असर- 
केंद्रीय कर्मचारियों के लंबित DA Arrear (DA Arrear लेटेस्ट अपडेट) को लेकर कर्मचारी मजदूर संघ लगातार अनुरोध कर रहा है। मजदूर संघ के पदाधिकारी मुकेश सिंह ने भी केंद्र सरकार से 18 महीने का लंबित DA Arrear जारी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कर्मचारियों की आवाज को मजबूत करने के लिए वित्त मंत्री को पत्र भी लिखा है। वहीं, लोकसभा में एक सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कोरोना महामारी के वित्तीय स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव का हवाला देते हुए कहा था कि डीआर को बकाया DA Arrear देना व्यावहारिक नहीं है।

क्या है महंगाई भत्ता?
समय के साथ बढ़ती महंगाई के साथ कर्मचारियों के जीवन को संतुलित करने के लिए सरकार की ओर से हर साल दो बार महंगाई भत्ते (डीए) को संशोधित किया जाता है। यह कर्मचारियों के मूल वेतन में जोड़कर मिलने वाला पैसा होता है। इससे कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलती है।

दो लाख से ज्यादा का मिलेगा फायदा-
केंद्र सरकार पर कर्मचारियों का 18 महीने का डीए बकाया है। इसके भुगतान से केंद्रीय कर्मचारियों को दो लाख रुपये तक का फायदा होगा। लेवल-वन श्रेणी के कर्मचारियों को DA Arrear में 11,880 रुपये से 37,554 रुपये तक मिल सकते हैं। वहीं, श्रेणी लेवल-13 के कर्मचारियों को 1 लाख 23 हजार रुपये से लेकर 2 लाख 15 हजार रुपये तक बकाया एरियर का लाभ मिल सकता है।