logo

Bullet Train: हरियाणा के इन जिलों में बढ़ेंगी जमीन की कीमतें, जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन!

Bullet Train:  दिल्ली और पंजाब अब रफ्तार की नई ऊंचाइयों को छूने जा रहे हैं। आपको बता दें कि अब नई दिल्ली से हरियाणा होते हुए पंजाब के अमृतसर तक बुलेट ट्रेन का सफर आपकी राह आसान करेगा।
 
Bullet Train: हरियाणा के इन जिलों में बढ़ेंगी जमीन की कीमतें, जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन!
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Haryana update, Bullet Train:  दिल्ली और पंजाब अब रफ्तार की नई ऊंचाइयों को छूने जा रहे हैं। आपको बता दें कि अब नई दिल्ली से हरियाणा होते हुए पंजाब के अमृतसर तक बुलेट ट्रेन का सफर आपकी राह आसान करेगा। केंद्र सरकार ने दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन परियोजना को हरी झंडी दे दी है और इसके लिए व्यापक सर्वेक्षण भी शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन बुलेट की रफ्तार से चलेगी, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव होगा।

बुलेट ट्रेन की विशेषताएं-
अधिक जानकारी के लिए बता दें कि इस हाई-स्पीड ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 350 किलोमीटर प्रति घंटा और औसत रफ्तार 250 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस ट्रेन में एक बार में 750 यात्री सफर कर सकेंगे। बुलेट ट्रेन दिल्ली से अमृतसर की 465 किलोमीटर की दूरी महज 2 घंटे में तय करेगी, जबकि अभी इस दूरी को तय करने में 6-7 घंटे लगते हैं इस ट्रेन से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के बीच व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस परियोजना से किसान होंगे मालामाल-
इस परियोजना के लिए दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के 343 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। सरकार ने किसानों को उनकी जमीन के बदले 5 गुना अधिक मुआवजा देने का वादा किया है। हालांकि, कुछ किसान और भूस्वामी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। सरकारी एजेंसियां ​​किसानों के साथ बैठक कर उन्हें इस परियोजना के फायदे समझा रही हैं।

OPS Scheme : सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 20 साल बाद फिर लागू हो सकती है पुरानी पेंशन योजना

व्यापार और निवेश बढ़ेगा-
इस बुलेट ट्रेन परियोजना का सीधा फायदा यह होगा कि इससे हरियाणा और पंजाब के कई शहर दिल्ली से जुड़ जाएंगे। औद्योगिक शहरों पानीपत, अंबाला, लुधियाना और जालंधर की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे व्यापार और निवेश बढ़ेगा। इस परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली से अमृतसर का सफर महज 2 घंटे में पूरा हो जाएगा। इससे व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी। इस परियोजना से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। बुलेट ट्रेन बिजली से चलेगी, जिससे प्रदूषण भी कम होगा। इस परियोजना से हरियाणा और पंजाब को सीधा फायदा होगा।

हरियाणा के इन जिलों में रुकेगी ट्रेन-
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रेन दिल्ली से रवाना होकर हरियाणा और पंजाब के प्रमुख शहरों में रुकेगी। इसके निर्धारित स्टॉपेज इस प्रकार हैं:
दिल्ली
सोनीपत
पानीपत
करनाल
कुरुक्षेत्र
अंबाला
चंडीगढ़
लुधियाना
जालंधर
अमृतसर