Haryana: गुरुग्राम में इन घरों पर जल्द चलेगा बुलडोजर, जानिए वजह
Haryana Gurugram News (Haryana Update) : पुराने गुरुग्राम मेट्रो रूट के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पिछले दिनों जिला उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने मेट्रो रूट में आ रही समस्याओं को सामने रखा था। रूट के बीच में सेक्टर-4, सेक्टर 9, सूर्या विहार और भिवानी एन्क्लेव कॉलोनी के कुछ मकान आ रहे हैं।
जिला उपायुक्त ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारियों को इन बाधाओं को दूर करने के आदेश जारी किए हैं। जीएमआरएल के सर्वे में सामने आया है कि सेक्टर 9 का एक मकान और सेक्टर 4 के दो मकान आ रहे हैं। इन मकानों को एचएसवीपी ने अलॉट किया है। विवाद को सुलझाने के लिए जिला उपायुक्त ने संपदा अधिकारी राकेश सैनी को जिम्मेदारी सौंपी है। इन मकानों के बदले या तो वैकल्पिक प्लॉट अलॉट किए जाएंगे या फिर इनके मालिकों को मकान के बदले मुआवजा दिया जाएगा। एचएसवीपी के संपदा अधिकारी राकेश सैनी ने बताया कि डीसी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी।
मकान तोड़े जाएंगे-
सूत्रों की मानें तो सेक्टर 9 के पास सूर्या विहार कॉलोनी और बसई के पास भवानी एन्क्लेव कॉलोनी के कुछ मकान भी मेट्रो रूट के बीच में आ रहे हैं। जीएमआरएल ने अभी तक इन मकानों के बारे में एचएसवीपी को लिखित में जानकारी नहीं दी है। जानकारी मिलने के बाद लैंड रिकॉर्ड चेक किया जाएगा कि एचएसवीपी ने यह जमीन अधिग्रहित की है या नहीं। अगर ऐसा है तो इन मकानों को तोड़ा जाएगा। अगर नहीं तो इन मकानों को अधिग्रहित करने या मुआवजा देने की योजना पर काम किया जाएगा।
कुल 27 स्टेशन बनेंगे
2.85 किलोमीटर लंबे ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट पर 27 स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला स्टेशन मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन और फोर्टिस अस्पताल के पास बनाया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर-47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-छह, सेक्टर-10, सेक्टर-37, गांव बसई, सेक्टर-9, सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज चार, उद्योग विहार फेज-पांच, साइबर सिटी में मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। यहां बनेंगे 5 इंटरचेंज स्टेशन इस मेट्रो रूट पर 5 इंटरचेंज स्टेशन बनाए जाएंगे। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास एक इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा।
भोंडसी से सुभाष चौक के पास रेलवे स्टेशन तक बनाए गए मेट्रो रूट के तहत एक इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा। हीरो होंडा चौक के पास नमो भारत ट्रेन के साथ एक इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा। सेक्टर-5 में एक इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा। साइबर सिटी में नमो भारत ट्रेन का एक इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा। शहर की इन 8 मुख्य सड़कों से गुजरेगी मेट्रो पुराने गुरुग्राम मेट्रो शहर की 8 मुख्य सड़कों से गुजरेगी। इनमें राव गजराज सिंह मार्ग, मेजर सुशील आइमा मार्ग, कार्टरपुरी मार्ग, रेजांगला रोड, पुराना रेलवे रोड, नेकी राम रोड, कारगिल शहीद सुखबीर सिंह यादव रोड, नेताजी सुभाष मार्ग शामिल हैं।