logo

मात्र 21000 रुपये में घर ले आएं ये इलेक्ट्रिक कार, कंपनी दे रही है ऑफर

Tata Punch EV गाड़ी को आप इतने पैसों मे बुक कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से...
 
ु
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, New Delhi: टाटा मोटर्स ने अपनी मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक कार Tata Punch EV से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप पर आप इसकी महज 21000 रुपये देकर बुकिंग कर सकते हैं। 

कार में अलग-अलग बैटरी सेटअप में सिंगल चार्ज पर 300 km और 400 km की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। कार में फिलहाल दो वेरिएंट Standard और Long Range ऑफर किए जाएंगे। कार को फास्ट DC चार्जर से चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलेगा।

जानकारी के अनुसार Punch EV में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए जाएंगे, जो इसे स्टाइलिश लुक देंगे। इस कार में न्यू जनरेशन को ध्यान में रखकर 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 

कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। Tata Motor की साल 2024 में यह पहली इलेक्ट्रिक कार और वैसे यह कंपनी की चौथी इलेक्ट्रिक कार है। इस नई कार में सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे। Punch EV में पुरानी पंच पेट्रोल से अलग डिजाइन की ग्रिल दी गई है। इसके बंपर को भी पहले से अधिक स्टाइलिश बनाया गया है, जो दिखने में नई Nexon EV की तरह दिखते हैं।

कार में 25 kWh और 35 kWh दो बैटरी सेटअप

फिलहाल कंपनी ने अपनी नई Tata Punch EV के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। नई कार में 25 kWh और 35 kWh दो बैटरी सेटअप मिलेगा। कार को 3.3 kW AC चार्जर और 7.2 kW AC चार्जर समेत फास्ट चार्जर से चार्ज करने का ऑप्शन होगा। 

कार के फ्रंट में चौड़ी लाइट बार मिलेगी, जो इसे इस सेगमेंट की अन्य कारों से अलग लुक देगी। इसमें split हेडलैम्प सेटअप दिया गया है और इसमें Y शेप ब्रेक लाइट सेटअप है। इसके अलावा कार में रूफ माउंटेड स्पॉलर और पहले से अधिक बॉक्सी बंपर मिलेगा। कार में एयरबैग और कम्फर्टेबल सस्पेंशन पावर मिलेगी।

इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और रियर सीट पर ISOFIX माउंट दिया गया है। कार शुरुआती कीमत 10 से 13 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।