RBI Guidelines : 2000 के नोट के बाद अब 500 रुपये के नोट को लेकर बड़ी खबर, RBI ने जारी की गाइडलाइन
RBI Guidelines : रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया देश भर में बैंकों की छुट्टियों से लेकर करेंसी में होने वाले बदलावों को नियंत्रित करता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में ₹500 के नोट के लिए निर्देश जारी किए हैं। खबर में ₹500 के नोट से जुड़ी इस महत्वपूर्ण जानकारी को पूरी तरह से पढ़ें।

Haryana Update News : (How to Identify Fake 500 Rupee Note) बदलते जमाने के साथ-साथ जालसाजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। आजकल आम आदमी को असली और नोट में फर्क (difference between real and note) करना बहुत मुश्किल है। नकली नोटों की छपाई, या जालसाजों की नकली नोटों की छपाई (printing of counterfeit notes), कुछ इस तरह से की जाती है कि वे देखने में बिल्कुल समान लगते हैं। 500 रुपये के बड़े नोट में जालसाजी के अधिक नाम देखे गए हैं।
लोगों की इसी समस्या को देखते हुए RBI की ओर से 500 रुपये के नोट से जुड़ी अहम जानकारियां जारी की गई हैं, जिसके जरिए आप आसानी से असली और नकली नोट में फर्क कर पाएंगे। आइए जानते हैं, अपनी इस रिपोर्ट में...
इस तरह करें 500 के असली नोट की पहचान
केंद्रीय बैंक (RBI Guidelines) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 500 रुपये के असली नोट का साइज 63 मिमी* 150मिमी है। इसका कलर स्टोन ग्रे है। वहीं, नोट के डिजाइन में जियोमेट्रिक पैटर्न को शामिल किया गया है। नोट पर मध्य में महात्मा गांधी जी की तस्वीर मध्य में और पीछे लाल किले को दर्शाया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि इसमें नोट के पीछे लाल किले पर दर्शाया गया तिरंगा ही अपने असली रंग में है।
500 के नोट पर देवनागरी और अंग्रेजी में मूल्य को दर्शाया गया है। नोट पर आगे और पीछे दोनों ही तरफ आपको ये देखने को मिलेगा। नोट पर 500 भी बेहद छोटे- छोटे अंकों में पैटर्न के रूप में उल्लेख किए गए हैं।
इन चीजों को देख कर सकते है असली और नकली नोट की पहचान
500 के नोट पर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर छोटे से बड़े अक्षरों में बढ़ता हुआ अंकों का पैनल है। नोट पर आरबीआई के प्रॉमिस क्लॉज के साथ गवर्नर के हस्ताक्षर और दाईं तरफ महात्मा गांधी जी की तस्वीर और 500 के मूल्य का इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क है। नोट पर लगी सिक्योरिटी थ्रेट के बदलते रंग से भी आप आसानी से असली और नकली के बीच का अंतर पता कर सकते हैं।
RBI: 10, 20, 50, 100 और 500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी की नई गाइडलाइन