logo

Bhojpuri Video: पवन सिंह ने मोनालिसा के साथ पूरी रात किया रोमांस, जोर-जोर से लगाए झटके

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह के साथ मोनालिसा की जोड़ी को फैंस खूब पंसद करते हैं. दोनों के रोमांस ने माहौल को गर्म कर दिया है. फैंस इस रोमांस से भरे वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. 
 
पवन सिंह ने मोनालिसा के साथ पूरी रात किया रोमांस
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, New Delhi: भोजपुरी पावरपैक सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्में हों या म्यूजिक वीडियोज जब भी रिलीज होते हैं इंटरनेट पर छा जाते हैं। फैन्स के लिए पवन सिंह केवल उनके फेवरेट स्टार ही नहीं हैं वह उनके इमोशंस से जुड़े हुए हैं। अपने लंबे करियर में पवन सिंह ने एक से बढ़कर हिट दिए।

उनके पुराने गाने भी आज भी यूट्यूब पर खूब देखे और सुने जाते हैं। उनका ऐसा ही एक गाना 'दीया गुल करा' सुनाते हैं जिसमें उनके साथ भोजपुरी की क्वीन मोनालिसा हैं। पवन सिंह और मोनालिसा कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने स्क्रीन पर जमकर बोल्ड सीन भी दिए हैं।

फिल्म 'पवन राजा' में पवन सिंह और मोनालिसा ने साथ काम किया था। इस फिल्म में अक्षरा सिंह भी थीं। उस वक्त पवन सिंह और अक्षरा के संबंध अच्छे थे। 

फिल्म में पवन सिंह के साथ मोनालिसा जबरदस्त रोमांस करती हैं। उनकी शादी की पहली रात है। मोनालिसा लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में होती हैं। पवन सिंह कमरे में आते हैं और फिर दोनों डांस करते हैं। 

गाने में अक्षरा की एंट्री

इस रोमांटिक गाने में दोनों ने स्क्रीन पर जमकर बोल्ड सीन फिल्माए। जब पवन सिंह और मोनालिसा  डांस करते हैं तो अक्षरा दूसरे कमरे से उन्हें देख रही होती हैं और वह मोनालिसा की जगह खुद के बारे में सोचने लगती हैं कि वह डांस कर रही हैं। दोनों को साथ देखकर अक्षरा को अच्छा नहीं लगता है। 

गाना 'दीया गुल करा' को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने गाया है। इसके लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं और म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू के हैं। यूट्यूब पर यह गाना वेव म्यूजिक जनवरी 2018 में रिलीज किया गया। इसे भी तक 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।