logo

Best Tourist Place : घूमने का कर रहा है मन, तो कम पैसो में घूमें ये जगह

Best Tourist Place : अगर आप कम पैसों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां कम बजट में शानदार यात्रा का मजा लिया जा सकता है। यहां न सिर्फ सस्ते होटल और खाने की सुविधा मिलती है, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थल भी देखने को मिलते हैं। जानिए वो बेहतरीन जगहें, जहां कम खर्च में कर सकते हैं मजेदार सफर।

 
Best Tourist Place : घूमने का कर रहा है मन, तो कम पैसो में घूमें ये जगह 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उत्तराखंड की ये शानदार जगहें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। ये डेस्टिनेशन न सिर्फ खूबसूरती से भरपूर हैं, बल्कि कम Budget में शानदार ट्रिप का अनुभव भी कराती हैं। खास बात ये है कि इन जगहों के बारे में कम ही लोग जानते हैं, जिससे यहां का माहौल काफी शांत और सुकून भरा रहता है।  

1. Chamba – बर्फीली वादियों का आनंद  

Chamba उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत Hill Stations में से एक है। सर्दियों में यहां की वादियां बर्फ से ढकी रहती हैं, जो इसे और आकर्षक बना देती हैं। यहां की शांत जलवायु और लुभावने नजारे मन को सुकून देने का काम करते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और सर्दियों में किसी ठंडी जगह पर घूमना चाहते हैं, तो Chamba बेहतरीन विकल्प हो सकता है।  

2. टिहरी गढ़वाल – पहाड़ों और धार्मिक स्थलों का संगम  

टिहरी गढ़वाल में पहाड़ों के बीच बसे कई अद्भुत स्थल हैं, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां आपको सुरकंडा देवी मंदिर, नाग टिब्बा जैसे धार्मिक और प्राकृतिक स्थल देखने को मिलते हैं। यह जगह एडवेंचर और धार्मिक यात्रा दोनों के लिए बेहतरीन मानी जाती है। सर्दियों में यहां बर्फबारी का आनंद भी लिया जा सकता है।  

3. Nainital – सर्दियों में घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन  

उत्तराखंड के सबसे आकर्षक Hill Stations में Nainital का नाम सबसे ऊपर आता है। बर्फ से ढके पहाड़ और नैनी झील की खूबसूरती इसे सर्दियों में घूमने के लिए परफेक्ट जगह बनाती है। यहां आप बोटिंग, ट्रैकिंग और स्नो एडवेंचर का मजा भी ले सकते हैं। अगर आप सर्दियों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Nainital से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती।  

4. चकराता – एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए बेस्ट  

चकराता अपनी हरी-भरी वादियों, घने जंगलों और झरनों के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद टाइगर फॉल्स इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती में से एक है, जो हर Tourist को अपनी ओर आकर्षित करता है। ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए ये जगह एकदम परफेक्ट मानी जाती है। अगर आप शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव लेना चाहते हैं, तो चकराता जरूर विजिट करें।

8th Pay Commission : नए वेतन आयोग से सैलरी में आएगा ये फर्क 

5. औली – स्वर्ग से कम नहीं यह जगह  

औली उत्तराखंड का सबसे मशहूर पर्यटन स्थल है, जो पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर से ढका रहता है। यह जगह विशेष रूप से स्कीइंग के लिए जानी जाती है। औली की खूबसूरत वादियां और ठंडी जलवायु इसे एडवेंचर लवर्स और हनीमून कपल्स के लिए भी खास बनाती हैं। सर्दियों में अगर आप स्नो एडवेंचर और बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो औली आपकी ट्रिप के लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा।