logo

जींद से रोहतक जाने वालों के लिए बुरी खबर, Haryana Roadways वसूलेगा इतना किराया

जींद से रोहतक जाने वालों के लिए झटका देने वाली खबर है। बता दें हरियाणा रोडवेज ने इस रूट पर किराया बढ़ा दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें हरियाणा रोडवेज ने इस रूट पर किराए मे 10 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। अब यात्रियों को पहले से ज्यादा किराया देना होगा। आइए जानते हैं क्या है इसका कारण?

 
jind rohtak roadways fare
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Roadways News: रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को जींद-रोहतक रूट पर अब पहले से ज्यादा किराया देना होगा। चांदी गांव के पास नेशनल हाईवे पर नया टोल प्लाजा शुरू हुआ है। इसके बाद किराए में ₹10 की बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले यात्रियों को 70 रुपये देने पड़ते है लेकिन अब ये किराया 80 रुपये वसूला जाएगा।

जींद से रोहतक की दूरी लगभग 64 किलोमीटर है और इस रूट पर 15 से अधिक बसें रोजाना संचालित होती हैं। यही रूट दिल्ली जाने वाली बसों के लिए भी प्रमुख मार्ग है। कैथल, नरवाना, फतेहाबाद और टोहाना की ओर से आने वाली पंजाब और हरियाणा रोडवेज की कई बसें दिल्ली जाने के लिए इसी मार्ग से गुजरती हैं।

यात्रियों ने क्या दिया रिएक्शन

यात्रियों का कहना है कि एक बार में ₹10 की बढ़ोतरी अत्यधिक है। उनका कहना है कि यदि टोल शुल्क के कारण बढ़ोतरी जरूरी थी, तो अधिकतम ₹5 की बढ़ोतरी पर्याप्त होती - जैसा कि जींद-नरवाना रूट पर किया गया था।

DA Chart: 3% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, जानिए कितना होगा नया DA

साथ ही, रोहतक में चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण बसों को वैकल्पिक मार्ग से होकर जाना पड़ता है, जिससे यात्रियों की यात्रा लंबी हो रही है। यात्रियों की मांग है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद किराए में कमी की जानी चाहिए।

अधिकारियों की पुष्टि

जींद डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर जसमेर खटकड़ ने जानकारी दी कि चांदी गांव में टोल प्लाजा शुरू होने के कारण ही ₹10 का अतिरिक्त किराया जोड़ा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब रोडवेज पहले ही ₹10 किराया बढ़ा चुकी थी, और अब हरियाणा रोडवेज ने भी इसे लागू किया है।