logo

AMOLED Display से स्मार्टफोन में होते हैं ये नुकसान, इन बातों का रखें ध्यान

स्मार्टफोन चलाने वालों को हम आपको इस Display के बारे में कुछ जानकारी देने जा रहे हैं। इसके अलावा आपको कुछ हानिकारक पहलूओं के बारे में भी बताएंगे-
 
AMOLED Display से स्मार्टफोन में होते हैं ये नुकसान, इन बातों का रखें ध्यान
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, New Delhi: स्मार्टफोन खरीदने के लिए AMOLED Display के बारे में टिप्स। AMOLED डिस्प्ले बैटरी की खपत ज्यादा करता है। इससे आपको बार-बार चार्ज करना पड़ेगा। लाइफ और लागत भी इसकी समस्याएं हैं। सूरज प्रकाश में कमी हो सकती है। AMOLED Display की क्वालिटी अच्छी होती है।

AMOLED Display

स्मार्टफोन यूज करते हैं या नया खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम कुछ टिप्स आपको देने जा रहे हैं। इसकी मदद से आपको स्मार्टफोन खरीदने में काफी आसानी होगी। साथ ही AMOLED Display के बारे में भी पता चलेगा।

1. बैटरी की खपत: AMOLED डिस्प्ले का सबसे बड़ा नुकसान है कि ये बैटरी की खपत बहुत ज्यादा करता है। यहां तक कि इसकी वजह से आपको स्मार्टफोन बार-बार चार्ज भी करना पड़ता है। गेमिंग करने के दौरान भी आपको काफी मुश्किल हो सकती है। इसलिए आपको AMOLED Display वाला फोन खरीदने से बचना चाहिए।

2. लाइफ: AMOLED पैनल के साथ लाइफ की भी समस्या रहती है। कुछ समय पहले OnePlus यूजर्स के साथ समस्या आई थी कि वह जब इसे लगातार यूज कर रहे थे कि डिस्प्ले में ब्राइटनेस की कमी आ गई थी। इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

3. अधिक लागत: AMOLED डिस्प्ले की निर्माण में ज्यादा लागत होने के कारण, उनमें शामिल उपकरणों की कीमत भी बढ़ सकती है।

4. सूरज प्रकाश में कमी: धूप की वजह से AMOLED Display की रोशनी भी काफी कम हो सकती है। ये भी इसका एक निगेटिव पॉइंट है। स्मार्टफोन खरीदते समय आपको इसकी जानकारी भी रखनी चाहिए।

लेकिन इन सबसे बावजूद AMOLED डिस्प्ले की सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी क्वालिटी काफी अच्छी होती है। यानी आपको कलर्स काफी अलग देखने को मिलते हैं। साथ ही इसमें टच भी काफी अच्छा मिलता है।
पुनीत सैनी के बारे में