logo

अंबाला कैंट एयरपोर्ट को मिली एनओसी, 15 दिनों मे शुरू होंगी फ्लाइट

अम्बाला: हरियाणा के अंबाला कैंट मे बने नए डोमेस्टिक एयरपोर्ट को NOC मिल चुकी है और जल्द ही उड़ानें अंबाला से शुरू होने वाली हैं। बताया जा रहा है कि लाइसेंस 15 दिन में जारी हो जाएगा, जिसके बाद सीधी उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

 
ambala domestic airport gets noc
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ambala: अंबाला कैंट एयरपोर्ट को एनओसी मिली: अंबाला कैंट एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। एयरपोर्ट को एनओसी भी मिल गया है। 10 से 15 दिनों में अंबाला कैंट डोमेस्टिक एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू हो सकती है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस संस्था से हमारा एमओयू हुआ है, उसने कहा कि 15 दिन में दो फ्लाइट यहां से शुरू हो जाएंगे।

अंबाला कैंट एयरपोर्ट का निरीक्षण: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एविएशन अधिकारियों के साथ अंबाला कैंट डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सिविल एविएशन मंत्री से चर्चा की। अनिल विज ने कहा कि अंबालावासियों को जल्द ही घरेलू एयरपोर्ट की सुविधा मिलने जा रही है। अंबाला कैंट का एयरपोर्ट बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। सिर्फ एक या दो कागज पर MOU का साइन होने वाले हैं, जिसके बाद दस से पंद्रह दिन में यहां से सीधी उड़ानें होंगी।

इन स्थानों के लिए फ्लाइट मिलेगी: पहली दो फ्लाइट अंबाला कैंट डोमेस्टिक एयरपोर्ट से शुरू होगी। यहां से दो फ्लाइटें जम्मू और अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी। धीरे-धीरे अंबाला से अधिक जगहों के लिए विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी।

लोगों मे खुशी: साथ ही लोग अंबाला एयरपोर्ट की जल्दी शुरूआत से खुश हैं। माना जाता है कि पहले फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जाना पड़ता था, लेकिन अब अंबाला कैंट में एयरपोर्ट बनने से यहीं से सीधी फ्लाइट पकड़ सकते हैं। एयरपोर्ट बनने से आसपास के लोगों को काम मिलेगा।

Haryana: हरियाणा के इन रेलवे स्टेशनस की जल्द बदलेगी look, मिलेंगे Hi-Tech फीचर्स