Aaj Ka Rashifal: 19 मार्च 2025 के दिन का राशिफल, जानें अपनी राशि का हाल!
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपको काम में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धैर्य से लिए गए निर्णय सफलता दिलाएंगे। जीवनसाथी का समर्थन भी मिलेगा। काम में व्यस्त रह सकते हैं। किसी रिश्तेदार से संपर्क हो सकता है और अच्छी खबर मिल सकती है। अपने भविष्य के बारे में सोचने का समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी करीबी से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। पुराने काम पूरे हो जाएंगे और माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों का अध्ययन में मन लगेगा। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन सामान्य रहेगा। कार्यालय के काम को निपटाने का प्रयास कर सकते हैं। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। घर पर किसी मित्र के आने की संभावना है। शादीशुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर रहेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) Aaj Ka Rashifal
आज का दिन व्यस्त रहेगा। आप किसी समारोह में जा सकते हैं। आलस्य का अनुभव हो सकता है। माता-पिता के साथ समय बिताने से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी भी काम में राय देने से पहले सोच समझकर बोलें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है और दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) Aaj Ka Rashifal
आज का दिन अनुकूल रहेगा। नए लोगों से मुलाकात के लाभ मिलेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी करीबी से बात करने से मनोबल बढ़ेगा, लेकिन सभी फैसले सोच समझकर लें। कारोबार में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। परिवार में खुशियां आ सकती हैं और सभी परेशानियां दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) Aaj Ka Rashifal
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। काम पूरे होने पर आत्म संतोष मिलेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबार में पिता से सलाह लेनी पड़ सकती है। धन की स्थिति बेहतर होगी।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में मन लग सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और पुराने काम पूरे होंगे। अचानक कोई विचार आपकी प्रगति में मदद करेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) Aaj Ka Rashifal
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी मित्र को शुभ कामनाएं दे सकते हैं। नए कार्यों के लिए योजना बनाएंगे। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। समाज के कार्यों में सहयोग देने से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की ओर ध्यान देना जरूरी है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन शानदार रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) Aaj Ka Rashifal
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। खर्चों को लेकर आप सोच-विचार कर सकते हैं। ज्यादा भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।