logo

Aadhaar Card: फ्री में अपडेट करना हुआ आसान, जानें पूरी प्रक्रिया

अब आधार कार्ड अपडेट करना फ्री और आसान हो गया है। UIDAI ने लोगों की सुविधा के लिए प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अगर आपको अपने आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, या अन्य जानकारी अपडेट करनी है, तो आप यह काम ऑनलाइन कर सकते हैं। जानें, मुफ्त में आधार अपडेट करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़ और इस सुविधा का लाभ कैसे उठाएं। पूरी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।
 
Aadhaar Card: फ्री में अपडेट करना हुआ आसान, जानें पूरी प्रक्रिया
Haryana update : आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। ये सभी सरकारी और बहुत से गैर सरकारी कामों में उपयोगी है। ये बैंक में खाता खुलवाने के भी काम आता है। देशवासियों के पास अभी भी अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने का मौका है। लोगों के पास इसे 14 जून 2025 तक फ्री में अपडेट करवाने का मौका है। आप इसे आसानी से फ्री में अपडेट करवा सकते हैं।

ये है आधार को फ्री में अपडेट करने का आसान तरीका:
-सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर विजिट करना होगा। 
-यहां पर आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन करना होगा। 

-अब आप अपडेट आधार कार्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें। 
- अब आपको एक फोटो आईडी और एक एड्रेस प्रूफ अपलोड करना होगा। 
- ऐसा करने के बाद आपका आधार कार्ड फ्री में अपडेट हो जाएगा। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now