logo

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी बांटों मिठाई, 8वें वेतन आयोग के गठन को मिली मंजूरी

8th Pay Commission Update: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है।

 
8th pay commission news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

8th Pay Commission latest news: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनवरी 2016 में 7वें वेतन आयोग को लागू किया था, जिसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा। 4, 5 और 6वें वेतन आयोग का कार्यकाल भी 10 साल था, लेकिन अब 8वें आयोग के गठन से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक नई उम्मीद जगी है।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा (8th Pay Commission)

करीब 1 करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए यह एक बड़ा मोमेंट है। वे लोग लंबे समय से अपनी वेतन, भत्तों और पेंशन में संशोधन की उम्मीद कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में घोषणा की कि 8वां वेतन आयोग 2026 तक गठित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें पहले ही लागू की जा चुकी हैं, और आयोग के अन्य विवरण और सदस्यों की जानकारी सरकार बाद में साझा करेगी।

वेतन और भत्तों में होगा बदलाव

7वें वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन संरचना, भत्तों और पेंशन में सुधार किया था, जिससे सक्रिय कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनधारकों को भी लाभ हुआ। अब, 8वें आयोग के गठन से वेतन और पेंशन को लेकर और भी सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। कर्मचारियों के भत्तों में इज़ाफ़ा और वेतन के पुनर्निर्धारण की संभावना से वेतन ढांचे में नए परिवर्तन की उम्मीद जताई जा रही है।

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें कब लागू हो सकती हैं?

केंद्रीय वेतन आयोग का गठन हर 10 साल में होता है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और अन्य लाभों की समीक्षा और संशोधन करना होता है। 7वें वेतन आयोग को 28 फरवरी, 2014 को गठित किया गया था और इसकी सिफारिशें 1 जनवरी, 2016 से लागू की गईं। उसी आधार पर, उम्मीद की जा रही है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होगा, और इसके तहत महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को पेंशनधारकों के लिए समायोजित किया जाएगा।

Read more like this- 7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए बढ़ गया महंगाई भत्ता, 56 प्रतिशत हुआ तय