logo

UP Weather : IMD का अलर्ट! UP में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, जाने कहाँ होगी बारिश?

UP Weather Latest Update : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब है। यहां के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओले भी गिरे। किसानों सहित कई लोगों को इससे परेशानी हुई। मंगलवार से प्रदेश में मौसम साफ हो गया है, लेकिन बारिश के बाद ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने ताजा जानकारी दी है कि इससे कब छुटकारा मिलेगा।
 
Haryana Update
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, UP Weather Latest Update : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब है। यहां के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओले भी गिरे। किसानों सहित कई लोगों को इससे परेशानी हुई। मंगलवार से प्रदेश में मौसम साफ हो गया है, लेकिन बारिश के बाद ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने ताजा जानकारी दी है कि इससे कब छुटकारा मिलेगा।

उत्तर प्रदेश को मौसम की मार पड़ी। बीते 36 घंटों में राजधानी लखनऊ और राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में बारिश से चार लोगों की मौत हो गई। लखनऊ में भी 10 फीट गहरा गड्ढा हुआ। इसके अलावा, खेत में खड़ी फसलें खराब हो गईं। मंगलवार को भी मौसम खुला रहेगा, लेकिन राज्य में ठंड बढ़ी है।

अब यूपी का मौसम बदलने वाला है। बारिश खत्म होने के बाद मंगलवार को दिन भर धूप रहेगी, जिससे मौसम सुहाना रहेगा। लेकिन बारिश के बाद लोग ठंड का आनंद ले रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार, सुबह और शाम को ठंड बरकरार रहेगी और दोपहर को धूप खिल जाएगी। तापमान आने वाले दिनों में धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

सुहाना रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने कहा कि आज भी कई जिलों में बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। ऐसे में मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन बारिश के बाद से कई जिलों में तापमान घट गया है। तापमान आने वाले दिनों बढ़ेगा।

मौसम की मार से गई लोगों की जान
उत्तर प्रदेश के कानपुर, झांसी, लखनऊ और हरदोई सहित कई जिलों में बारिश ने कई लोगों की जान ले ली। मैनपुरी में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तेज आंधी ने कई जिलों में किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया। ऐसे में किसानों ने योगी सरकार से मुआवजे की मांग की, और सरकार ने भी घोषणा की कि वे मुआवजे देंगे। कुछ जिलों में सर्वे शुरू हो गया है।