logo

Haryana: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज ली शपथ

Haryana News: आपको बता दें, की वह 2014 में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक और हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री भी रहे। इसके अलावा वे भारतीय जनता पार्टी में अनेक पदों पर भी रहे है, जानिए पूरी खबर। 

 
Haryana News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की 12 मार्च- हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज हरियाणा राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नायब सिंह सैनी को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। 

निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वरिष्ठ भाजपा नेताओं और राज्य सरकार के अधिकारियों की उपस्थिति में नायब सिंह सैनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल ने कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह, जय प्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल को भी मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नायब सिंह सैनी वर्तमान में कुरूक्षेत्र से सांसद और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे है। वह 2014 में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक और हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री भी रहे। इसके अलावा वे भारतीय जनता पार्टी में अनेक पदों पर भी रहे है।

उल्लेखनीय है नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के एक छोटे से गाँव मिर्ज़ापुर माजरा में हुआ। उन्होंने बीए, एलएलबी तक की शिक्षा ग्रहण की है।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, सांसद संजय भाटिया, हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लव देब, विधायक, पूर्व मंत्री, मुख्य सचिव, संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव . वी.उमाशंकर, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, आशिमा बराड और सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़ सहित कई अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।