logo

Monsoon Rain Haryana: हरियाणा में 19 जून को होगी मानसूनी बारिश, IMD ने दी जानकारी

Monsoon Rain Haryana: इस दौरान दिन का तापमान बढ़ने और बीच-बीच में हल्के बादल रहने की उम्मीद है। लेकिन 19 जून को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 19 जून से हरियाणा में प्री मानसून की हल्की बरसात। 

 
Monsoon Rain Haryana: हरियाणा में 19 जून को होगी मानसूनी बारिश, IMD ने दी जानकारी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: पिछले कई दिनों से भंयकर गर्मी व लू से लोगों का बूरा हाल हो चुका है। ऐसे में सभी मानसून की बरसात का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा में अब जल्द ही प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है। मानसून पूरी रफ्तार से आगे भी बढ़ रहा है। पूर्वोत्तर राज्यों में इस वक्त भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में हरियाणा में भी जल्द मानसून की एंट्री होगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 जून से 18 जून के बीच मौसम में गर्मी बनी रहेगी। इस दौरान दिन का तापमान बढ़ने और बीच-बीच में हल्के बादल रहने की उम्मीद है। लेकिन 19 जून को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 19 जून से हरियाणा में प्री मानसून की हल्की बरसात और गरज चमक के आसार बन रहेगे।  हलांकि अभी मानसून आने में देरी है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 30 जून तक मानसून दस्तक देगा।

मानसून के आगे बढ़ने के लिए सभी परिस्थितियां अनुकूल है। फिलहाल अभी पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून पहुंच चुका है और वहां भारी बारिश हो रही है। मानसून के चलते अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बारिश हो रही है।