logo

IMD Update: हरियाणा-पंजाब में आ सकती हैं तेज आंधी, अगले 3 दिन बाद होगी भारी बारिश

Haryana IMD Update: आपको बता दें, की भारत मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में दक्षिणी राज्यों में हीट वेव हो सकता है, जानिए पूरी जानकारी। 

 
Haryana IMD Update
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की आज भारत में मौसम बदल रहा है। दक्षिण में हीट वेव लोगों को परेशान कर रहा है, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी है। उत्तर भारत में भी गर्मी का प्रकोप जारी है, जहाँ तापमान अपनी उच्चतम सीमाओं को पार कर चुका है।

भारत मौसम विभाग ने कहा कि 12 अप्रैल के बाद उत्तर भारत के राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। 12 अप्रैल से हरियाणा में और 13 अप्रैल से पंजाब में बूंदाबांदी होने की उम्मीद है।

तापमान में बदलाव: अप्रैल में हरियाणा में सर्वाधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड बनाया गया है। राजस्थान और पंजाब में भी तापमान 36 और 38 डिग्री सेल्सियस है।

दक्षिण भारत में हीट वेव की चेतावनी: भारत मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में दक्षिणी राज्यों में हीट वेव हो सकता है। वहीं, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भारी बारिश होने की संभावना है।

फिलहाल, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में गर्मी का दौर जारी रहेगा। लेकिन 12 अप्रैल के बाद मौसम में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है, 13 अप्रैल को बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी बांग्लादेश पर चक्रवर्ती परिसंचरण उत्तर भारत में भी मौसमी परिवर्तनों का कारण बन सकते हैं, मौसम विभाग की जानकारी स्काईमेट के अनुसार। इसके अलावा, असम और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।