logo

Haryana Weather: हरियाणा के 19 जिलों में आज फिर बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें पूरी जानकारी

Haryana Weather: तेज बारिश के बाद चंडीगढ़, अंबाला और रोहतक को छोड़कर अन्य 19 जिलों गरज चमक के साथ बूंदाबादीं का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।  

 
Haryana Weather: हरियाणा के 19 जिलों में आज फिर बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें पूरी जानकारी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Haryana Weather: हरियाणा में पिछले 2 दिनों में हुए मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। आज के मौसम की बात करें तो प्रदेश में बादल छाए रहेगें। वहीं 19 जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, कई जिलों में तेज बारिश के बाद चंडीगढ़, अंबाला और रोहतक को छोड़कर अन्य 19 जिलों गरज चमक के साथ बूंदाबादीं का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगह बूंदाबांदी और बारिश भी देखने को मिल सकती है। बता दें कि पिछले दो दिन में बारिश और बादलवाई के कारण कई जिलों में तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट हुई हैं।  

ऐसे में लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो अब हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस महीने के अंत तक मानसून की एंट्री भी हो सकती है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। मानसून की तेज रफ्तार को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि 27 जून से 1 जुलाई के बीच हरियाणा में मानसून दस्तक देगा।