logo

Haryana Weather: हरियाणा वालों को कुछ दिन और झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी, इन इलाकों में चलेगी लू

Haryana Weather: लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रविवार को भी लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तावर से धूलभरी हवाएं चली।

 
Haryana Weather: हरियाणा वालों को कुछ दिन और झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी, इन इलाकों में चलेगी लू
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इस तपती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों अंबाला, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक में लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बचे 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। 12 जिलों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है।
रात का तापमान भी सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। फतेहाबाद में यह सर्वाधिक 34.6 डिग्री और करनाल व यमुनानगर में सबसे कम 28.7 डिग्री दर्ज किया गया।

राहत की बात यह है कि 18 की रात तक मौसम बदल जाएगा। 19 से 22 तक कुछ इलाकों में प्री - मानसून की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है।

उमस ने भी किया परेशान
हरियाणा में तपती गर्मी के साथ अब उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रविवार को भी लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तावर से धूलभरी हवाएं चली।

 पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर का औसत तापमान दिन का 0.5 और रात का 1.3 डिग्री बढ़ा है। दिन का तापमान सामान्य से 5.2 से 7.8 डिग्री तक ज्यादा रहा। सभी जिलों में यह 43 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। नूंह में यह सर्वाधिक 46.6 डिग्री तक पहुंचा।

गर्मी ने बिजली की डिमांड बढ़ाई
गर्मी के कारण 7 दिन में बिजली की डिमांड 4.36 करोड़ यूनिट बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में बिजली खपत 27.29 करोड़ यूनिट तक पहुंची, जो अब तक का रिकॉर्ड है। यह पिछले तुलना में 22.53 % ज्यादा साल की है।

बिजली की डिमांड लगातार बढ़ने से शहरों में 2 से 4 घंटे तो गांवों में 4 से 8 घंटे तक के बिजली कट लग रहे हैं। जून में अब तक सामान्य से 88 % कम बारिश हुई है। 1 जून से 16 जून तक 2.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में 20 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है।