logo

Haryana Weather: हरियाणा में बिगड़ा मौसम, अगले 2 दिन बाद इन इलाकों में होगी बारिश!

Haryana Weather: हरियाणा भी इनका आंशिक शिकार है। यह मौसम बदलाव अप्रैल के अंत तक रहने वाला है। बीच-बीच में हल्का बादल आ सकता है। 

 
Haryana Weather:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपको बता दें, की हरियाणा का मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिन प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम खराब रहेगा। 6 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानें आज हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा।

इनमें चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल भी शामिल हैं। यहाँ गरज-चमक से बारिश होने की उम्मीद है। तीस से चालिस किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है।

कल, 29 अप्रैल, हरियाणा के उत्तरी जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। पिछले 24 घंटे में पंचकूला, कैथल, झज्जर, बहादुरगढ़ और पानीपत में बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री गिर गया है।

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हेड प्रोफेसर डॉ. मदन सिंह खीचड़ ने बताया कि अब चार पश्चिमी विक्षोभ चालू हैं। हरियाणा भी इनका आंशिक शिकार है। यह मौसम बदलाव अप्रैल के अंत तक रहने वाला है। बीच-बीच में हल्का बादल आ सकता है। दिन के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की उम्मीद है।

अप्रैल के बाद मौसम बदल जाएगा। उस समय सूबे में तपिश बढ़ेगी और दिन में पारा 40 डिग्री से अधिक रह सकता है। लोग भी मई की शुरुआत में लू का सामना कर सकते हैं।

किसानों की चिंता बारिश के नुकसान के अलर्ट से बढ़ी है। गेहूं मंडियों में धीमी गति से उठाया जा रहा है। करीब 60% गेहूं की फसल प्रदेश में मंडियों में पहुंच चुकी है। अब तक मंडियों में लगभग 46.54 लाख टन गेहूं पहुंच चुका है, लेकिन सिर्फ 40 लाख टन गेहूं खरीदा गया है।

2.70 लाख मीट्रिक टन गेहूं की फसल अभी उठाई गई है, जो हैरान करता है। कुल फसल का सिर्फ 36% उठान हो पाया है, बाकी गेहूं मंडियों में पड़ा हुआ है।