logo

Haryana Weather: हरियाणा में एसी-कूलर हुए फेल, रात का तापमान पहुंचा 34 डिग्री

Haryana Weather: जून में भी काफी तेज गर्मी पड़ रही है। कड़ी धूप व लू की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को पूरे दिन राज्य के कई शहरों में लू चलती रही। 

 
Haryana Weather: हरियाणा में एसी-कूलर हुए फेल, रात का तापमान पहुंचा 34 डिग्री
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: हरियाणा के लोगों को पांच दिन और भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। पांचों दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया जाएगा और लू का भी सामना करना पड़ेगा। अगले पांच दिन का मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 20 जून से राहत की बौछारें शुरू हो सकती हैं। राज्य में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होने के आसार हैं।

उधर, रात का तापमान भी काफी बढ़ गया है। राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। सिरसा में रात का तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है। सिरसा में दिन व रात का तापमान में अंतर सिर्फ दस डिग्री का अंतर रह गया है।  

मई के बाद जून में भी काफी तेज गर्मी पड़ रही है। कड़ी धूप व लू की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को पूरे दिन राज्य के कई शहरों में लू चलती रही। इनमें सिरसा, अंबाला, हिसार, चंडीगढ़ करनाल, नारनौल और रोहतक शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक जींद, नूंह और फरीदाबाद राज्य के सबसे गर्म शहर दर्ज किए गए। 

इन शहरों में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अंबाला में 44.5, हिसार में 44.6, करनाल में 44.2, नारनौल में 44, रोहतक में 45, भिवानी में 43.6, सिरसा में 45, गुरुग्राम में 44, कुरुक्षेत्र 44.1, मेवात में 45, सोनीपत में 45.6 और यमुनानगर में 43.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।