logo

रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज का बड़ा तोहफा, दिल्ली-चंडीगढ़ तक महिलाएं-बच्चे कर सकेंगे फ्री सफर

हरियाणा रोडवेज ने 15 साल तक के बच्चों और महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की घोषणा की। 18 अगस्त दोपहर से 19 अगस्त रात तक इस सुविधा को उपलब्ध कराया जाएगा। 20 बसें अतिरिक्त चलेंगी। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ शहरों में..।

 
haryana roadways news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: हरियाणा रोडवेज ने रक्षाबंधन पर महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त सफर कराने की योजना बनाई है। विभाग की ओर से रूट पर पर्याप्त यात्रियों के लिए 20 से अधिक बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए रोडवेज मुख्यालय ने पत्र भेजा है। 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज यह सुविधा प्रदान करेगा। हरियाणा रोडवेज दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए मुफ्त यात्रा करवाएगा। रक्षा बंधन पर्व पर रोडवेज कर्मचारियों को कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। विभाग ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। रक्षा बंधन पर, हर साल की तरह, बहनें रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करके अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। बहनों को यात्रा में कोई परेशानी न हो, इसके लिए विभाग की सभी 206 बसें रूटों पर चलेंगी। रोडवेज के बेडे में 100 से अधिक साधारण बसें हैं, जिसमें छह वोल्वो, 30 किलोमीटर मीटर स्कीम की बसें, 20 मिनी बसें और 11 एसी बसें शामिल हैं।

निजी बसों को अपने मार्गों पर चलाना होगा जरूरी

बस अड्डे पर बहनों को कोई परेशानी नहीं होगी, इसके लिए कर्मचारियों की बस स्टैंड पर विशेष व्यवस्था की जाएगी। ताकि यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। यह आदेश रोडवेज विभाग के साथ-साथ परमिट वाली बसों पर भी लागू होगा। यदि इस दिन प्राइवेट बसों ने चक्कर मिस किए तो परिवहन विभाग भी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। क्योंकि इस दिन प्राइवेट बस चालकों ने बसों के चक्कर मिस कर दिए हैं यात्रियों को इससे बहुत परेशानी होती है।

इन राज्यों में यह आदेश लागू नहीं होगा

महिलाओं को रोडवेज बसों से दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में जाना आसान होगा। इन राज्यों में किराया नहीं लिया जाएगा। यदि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड या अन्य राज्यों में जाना है तो वहां किराया देना होगा। रोडवेज कर्मचारी भी इस बारे मे बस अड्डे पर बहनों को इसकी जानकारी देंगे।

कर्मचारियों की छुट्टी रद्द होगी?

रक्षाबंधन पर्व पर व्यवस्थाओं को बिगड़ने से बचाने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बस स्टैंड परिसर के अंदर और बाहर कर्मचारी इसके लिए उपलब्ध रहेंगे। रोडवेज डिपो में किलोमीटर स्कीम और रोडवेज की 206 बसें हैं। रक्षाबंधन पर्व पर सभी बसों को चलाना होगा। रक्षा बंधन पर्व के दिन बसों को अधिक भीड़ वाले स्थानों पर चलाया जाएगा।

36 घंटे के लिए महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को रक्षा बंधन पर्व पर फ्री यात्रा मिलेगी। रोडवेज मुख्यालय से पत्र आया है। सभी बसों को चलाया जाएगा। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। 20 से अधिक अतिरिक्त बसें चलाने की भी योजना है।

- प्रदीप कुमार, गुरुग्राम रोडवेज डिपो का महाप्रबंधक

read this also- Haryana News: हरियाणा के 1.20 लाख कर्मचारियों की जॉब सेक्युर्टी पर लटकी तलवार, आचार संहिता के चलते ऑर्डिनेंस नहीं बनेगा!