logo

हरियाणा वालों की हुई मौज, Surya Ghar Muft Bijli Yojana शुरू

Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या की पवित्र भूमि से लिया गया था।  आज इस योजना को हरियाणा प्रदेश में अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

 
 Surya Ghar Muft Bijli Yojana
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Surya Ghar Muft Bijli Yojana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अंबाला में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा में अतिरिक्त अनुदान स्कीम का आरंभ करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।  इस अवसर पर उन्होंने योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

सोलर रूफ टॉप प्लांट का सारा खर्च डबल इंजन सरकार करेगी वहन
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के शुभारंभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि इस योजना से 1,80,000 रुपए से कम आय वाले गरीब परिवारों को रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित करने  के लिए ₹60,000 की सब्सिडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी जबकि ₹50,000 की सब्सिडी राज्य सरकार प्रदान करेगी।   

हालांकि योजना के तहत रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने पर ₹1,10,000 खर्चा आएगा लेकिन उपभोक्ता को अपने जेब से कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।  इसी प्रकार, 1,80,000 रुपए से 3 लाख रुपए तक की आय वाले परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा ₹60,000 सब्सिडी और ₹20,000 की सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को शुरू करने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या की पवित्र भूमि से लिया गया था।  आज इस योजना को हरियाणा प्रदेश में अमलीजामा पहनाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री ने इस योजना के माध्यम से एक करोड़ घरों पर सोलर रूफ टॉप  प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया है और यह योजना पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत पर है अर्थात  जो पात्र व्यक्ति  योजना का लाभ लेने के  लिए पोर्टल पर पहले रजिस्टर्ड करेगा उसे योजना का लाभ सबसे पहले मिलेगा।

देश ग्रीन एनर्जी की तरफ तेजी से अग्रसर
नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सौर ऊर्जा पर बहुत ही तेजी से कार्य हो रहा है। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री जी ने गुरुग्राम में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सचिवालय का उद्घाटन किया था उसके बाद देश ग्रीन एनर्जी की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है।