logo

Haryana News: हरियाणा में बनाए जाएंगे 3 नए फोरलेन Expressway!

Haryana News: पंचकूला-यमुनानगर एक्सप्रेसवे भी इससे जुड़ा होगा। पानीपत से चौटाला गांव तक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। 

 
Haryana News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपको बता दें, की हरियाणा में जल्द ही तीन और नए हाईवे बनने वाले हैं। भारतमाला परियोजना इन तीन नए सड़कों को बनाएगी। पानीपत से डबवाली (Panipat to Dabwali) हाईवे, हिसार से रेवाड़ी (Hisar to Rewari) हाईवे और अंबाला से दिल्ली (Ambala to Delhi) हाईवे मिलेंगे। इन तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रस्तावों को केंद्र ने स्वीकार कर लिया है। जीटी रोड पर ट्रैफिक लोड कम करने में अब मदद मिलेगी।

यमुना किनारे पर अंबाला और दिल्ली के बीच एक नया राजमार्ग बनने से चंडीगढ़ से दिल्ली की दूरी दो से ढाई घंटे कम हो जाएगी। यमुना किनारे हाईवे बनने से जीटी रोड पर ट्रैफिक दबाव कम होगा। दिल्ली से हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच नए राजमार्गों का उपयोग होगा।

नई दिल्ली से अंबाला तक एक नया राजमार्ग बनेगा, जो पानीपत-चौटाला गांव को जोड़ेगा। पंचकूला-यमुनानगर एक्सप्रेसवे भी इससे जुड़ा होगा। पानीपत से चौटाला गांव तक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। इससे मेरठ को बीकानेर से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

स्वीकृति के बाद डीपीआर बनाया जाएगा
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार से अनुमोदन मिलने पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी अब एक विस्तृत रिपोर्ट बनाएगी। रिपोर्ट स्वीकृत होने के बाद रोड निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम जल्द ही डीपीआर बनाने लगेगी।