logo

Haryana: नए सीएम ने किया बड़ा ऐलान, हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों का मांगा रिकॉर्ड!

Govt Employees: एक पत्र में मानव संसाधन शाखा को एक सप्ताह के भीतर विशेष संदेशवाहक के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए कहा गया है, जानिए पूरी खबर। 

 
Govt Employees
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपको बता दें, की हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को ग्रुप-बी, सी और डी में 5 से 10 वर्ष से काम कर रहे अनुबंध कर्मचारियों के बारे में तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक पत्र में मानव संसाधन शाखा को एक सप्ताह के भीतर विशेष संदेशवाहक के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए कहा गया है।

इसके लिए निर्धारित प्रोफार्मा में 7 साल से अधिक पर 10 साल से कम की सेवा अवधि वाले सभी अनुबंधित कर्मचारियों का विवरण मांगा गया है। ऐसा ही अनुबंधित कर्मचारियों का विवरण भी मांगा गया है, जिनकी सेवा अवधि पांच वर्ष से अधिक या सात वर्ष से कम है।

इसके अलावा, पत्र ने अनुबंधित कर्मचारियों को वर्गीकृत करने की जरूरत पर बल दिया है जो ग्रुप बी, सी और डी में 10 वर्ष से अधिक समय तक काम कर चुके हैं।