logo

Haryana Monsoon: हरियाणा में इस दिन दस्तक देगा मानसून, होगी झमाझम बारिश

Haryana Monsoon: मानसून की हल्की बरसात और गरज चमक के आसार बन रहेगे।  हलांकि अभी मानसून आने में देरी है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 30 जून तक मानसून दस्तक देगा।
 
Haryana Monsoon: हरियाणा में इस दिन दस्तक देगा मानसून, होगी झमाझम बारिश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Haryana Monsoon: हरियाणा में इन दिनों भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। लेकिन अब जल्द ही प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है। मानसून पूरी रफ्तार से आगे भी बढ़ रहा है। पूर्वोत्तर राज्यों में इस समय भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में हरियाणा में भी जल्द मानसून की एंट्री होगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 18 जून के बीच मौसम में गर्मी बनी रहेगी। इस दौरान दिन का तापमान बढ़ने और बीच-बीच में हल्के बादल रहने की संभावना है। लेकिन 19 जून को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि 19 जून से हरियाणा में प्री मानसून की हल्की बरसात और गरज चमक के आसार बन रहेगे।  हलांकि अभी मानसून आने में देरी है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 30 जून तक मानसून दस्तक देगा।

Gold-Silver Today Rate: 19 जून को जारी हुई सोने-चांदी की नई कीमतें!\

मानसून के आगे बढ़ने के लिए सभी परिस्थितियां अनुकूल है। फिलहाल अभी पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून पहुंच चुका है और वहां भारी बारिश हो रही है। मानसून के चलते अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बारिश हो रही है।