logo

Haryana: हिसार जिले के इस गांव में श्रम मंत्री अनूप धानक ने गौशाला में विभिन्न विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Haryana News: आपको बता दें, की श्रम मंत्री ने कहा कि गौ माता अपने आप में एक तीर्थ है, यदि कोई सच्चे मन से गौ माता की भक्ति करता है, तो उसका जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य की गौशालाओं के प्रति सरकार गंभीर है।

 
Haryana News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की 10 मार्च- समृद्धि और कल्याण की प्राप्ति के लिए गौ सेवा से बड़ा कोई दूसरा साधन नहीं है। गौ सेवा से जो आनंद प्राप्त होता है, उसकी कोई सीमा नहीं है। जो गौ सेवा करते हैं, उन पर भगवान की विशेष कृपा रहती है।

यह बात श्रम मंत्री अनूप धानक ने हिसार के गांव बिठमड़ा स्थित कृष्ण गौशाला में आयोजित मासिक सदस्य सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से दी गई 11 लाख रुपये की अनुदान राशि से निर्मित विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया। श्रम मंत्री ने कहा कि गौ माता अपने आप में एक तीर्थ है, यदि कोई सच्चे मन से गौ माता की भक्ति करता है, तो उसका जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य की गौशालाओं के प्रति सरकार गंभीर है। पहली बार राज्य की गौशालाओं के बजट में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की गई है। पहले गौशालाओं का 40 करोड़ रुपये बजट होता था, जो कि इस बार बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस राशि से प्रदेश भर की गौशालाओं में शेड निर्माण, गोदाम, चारदीवारी, रास्ते को पक्का करना, चारा व्यवस्था व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।