logo

हरियाणा ग्रुप-D भर्ती 2025: जानिए पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की जानकारी

Haryana: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी का रहे युवाओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। प्रदेश में ग्रुप D के करीब 7,000 पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। यह भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा की जाएगी। ...

 
 हरियाणा ग्रुप-D भर्ती 2025: जानिए पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की जानकारी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी का रहे युवाओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। प्रदेश में ग्रुप D के करीब 7,000 पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। यह भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा की जाएगी। आयोग के सूत्रों के अनुसार CET से पहले यह भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की संभावना है।

वहीं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 6,800 विभिन्न पदों को विड्रा कर सकता है। इनमें 5,600 पुलिस कांस्टेबल पद भी शामिल किए जाने के आसार हैं। ग्रुप डी के जिन पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है, उनसे संबंधित पूरा डेटा आयोग के पास है। आयोग इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर सकता है।

Haryana News: हरियाणा की दो कॉलोनियों को मिलेगा नया नाम, जानें सरकार की योजना

HSSC पहले ही युवाओं को CET के लिए अपने डाक्यूमेंट्स तैयार करने को कह चुका है। इसके लिए अब जैसे ही पोर्टल खोला जाएगा, वे इस पर आवेदन कर सकते हैं। संभावना यह भी है कि जिस दिन विज्ञापन जारी किया जाएगा, उसी शाम या रात को पोर्टल भी खोल दिया जाएगा। विज्ञापन में भर्ती से संबंधित सभी तरह के नियम व शर्तें शामिल होंगी।

CM नायब सिंह सैनी के कार्यकाल में अब तक 36 हजार पदों पर भर्ती हो चुकी है, 7,000 और पदों पर भर्ती होने से यह आंकड़ा 43,000 तक पहुंच जाएगा। सीईटी को लेकर अब मुख्य सचिव की बैठक होनी है। यह बैठक सभी डीसी व एसपी के साथ होगी।

इस दौरान सभी जिलों से सीआईडी की रिपोर्ट भी आ जाएगी, जिसमें सभी सेंटरों की वेरीफिकेशन कराने को कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि सीईटी को लेकर शेड्यूल इसी सप्ताह जारी हो सकता है। जबकि परीक्षा जून के अंत में होने के आसार हैं।