हरियाणा फैमिली ID में नया ऑप्शन, बेरोजगारों को मिलेगा सीधा फायदा!
Haryana Family Id Update: हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) यानी फैमिली आईडी एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बिना फैमिली आई के लोगों के कई काम अटक जाते हैं और उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। हाल ही में प्रदेश सरकार ...

Haryana Family Id Update: हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) यानी फैमिली आईडी एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बिना फैमिली आई के लोगों के कई काम अटक जाते हैं और उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से फैमिली आईडी में नया ऑप्शन जोड़ा गया है। खासतौर पर गृहिणियों और बेरोजगार युवाओं को इसका फायदा मिलेगा, क्योंकि इसके माध्यम से इन वर्गों की पहचान को सरकारी योजनाओं से जोड़ना आसान हो जाएगा और उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।
हरियाणा फैमिली आई में जोड़े गए ये विकल्प
खबरों की मानें, तो हरियाणा में अब फैमिली आईडी में बेरोजगार युवाओं और गृहिणियों की जानकारी दर्ज की जा सकेगी। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अपडेट के जरिए सरकारी योजनाओं और सेवाओं को Family ID के साथ लिंक किया गया है। इससे संबंधित जानकारी अपने आप अपडेट होगी। पेंशन योजनाएं (वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन), राशन कार्ड, और निवास प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं अब सीधे फैमिली आईडी से जुड़ी रहेंगी।
हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को होगा फायदा
फैमिली ID में बेरोजगार युवाओं की जानकारी अपडेट होने से उन्हें रोजगार योजना और बेरोजगारी भत्ता योजना का सीधा लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही उन्हें रोजगार कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
हाउस वाइफ को भी मिल सकेगा लाभ
फैमिली आईडी में हाउस वाइफ की जानकारी शामिल होने से उन पात्र महिलाओं को विशेष योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। सरकार की ओर से महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं और इस नई सुविधा के तहत उनकी कैटेगरी और पात्रता के हिसाब से सही योजना का चयन किया जा सकेगा।
ऐसे अपडेट करें अपनी फैमिली ID
अगर आप अपनी फैमिली ID में यह जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन पोर्टल या CSC सेंटर की मदद से इसे अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको फैमिली आईडी का नंबर और कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। एक बार जानकारी अपडेट हो जाने के बाद आपको सरकार की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा।