logo

AC Jacket: भीषण गर्मी में भी कूल रहेंगे हरियाणा पुलिस के जवान, आ गई AC जैकेट

AC Jacket: पुलिस के जवानों को गर्मी के मौसम में भी ठंडा रखेगी। यह कूलिंग जैकेट गुरुग्राम में पुलिस जवानों को मिल गई है। 

 
AC Jacket
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: हरियाणा में इन दिनों भीषण गर्मी से लोग परेशान है। ऐसे में सबसे गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना फील्ड पर काम करने वालों को होती है। लेकिन इससे बचने के लिए हरियाणा पुलिस के जवानों को एक खास जैकेट दी गई है। 

ये जैकेट कोई साधारण जैकेट नहीं है, बल्कि ये है AC वाली जैकेट जो पुलिस के जवानों को गर्मी के मौसम में भी ठंडा रखेगी। यह कूलिंग जैकेट गुरुग्राम में पुलिस जवानों को मिल गई है। अब ट्रैफिक पुलिस के जवान इन जैकेट को पहन कर ड्यूटी कर रहे हैं। 

इस पूरी किट का वजन 500 ग्राम है। ये जैकेट 8 घंटे तक आरामदायक तापमान बनाए रखती है। इसमें बर्फ के पैड डाले जाते हैं और साथ में दो पंखे भी लगे हैं। इसमें एक लिओन बैट्री भी दी गई है, जिससे ये जैकेट काम करती है।

यह जैकेट पीसीएम तकनीक पर आधारित है। इस तकनीक से यह 15 डिग्री सेल्सियस तक कम तापमान बनाए रख सकती है। जैकेट के लिए बने पीसीएम पाउचों को रेफ्रिजरेटर में रखकर आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है।