logo

Cricket News: ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही हुआ फैंस से सामना, देखिए Video

पिछले 9 सालों की तरह एक बार फिर सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गईं। एक और टूर्नामेंट भारत की झोली से फिसल गया।  ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 में भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में आकर चूक गई।
 
Cricket News: ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही हुआ फैंस से सामना, देखिए Video
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 इसने खिलाड़ियों को तो निराश किया ही, साथ ही करोड़ों भारतीय फैंस का भी दिल तोड़ दिया। जाहिर तौर पर इससे उबरने में फैंस को वक्त लगेगा।  लेकिन भारतीय खिलाड़ी आगे आने वाली चुनौतियों की तैयारी में जुट चुके हैं।

 

कुछ अगली सीरीज के लिए बढ़ गए, तो कुछ देश वापस लौट गए।  वापस लौटने वालों में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी थे, जो शनिवार सुबह मुंबई पहुंचे। 

 

विश्व कप में भारत की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज रहे कोहली ने सेमीफाइनल में भी एक बेहतर पारी खेली, लेकिन वह टीम को जिताने के लिए काफी नहीं थी।

हालांकि, इस विश्व कप के दौरान कोहली ने न सिर्फ मैदान में कुछ बेहतरीन बल्लेबाजी से फैंस का मनोरंजन किया, बल्कि फैंस को भी निराश नहीं किया और कई चाहने वालों के साथ तस्वीरें खिंचाई। 

फैंस को नहीं किया निराश

एडिलेड में सेमीफाइनल में हार के बावजूद कोहली ने इस निराशा को छुपाते हुए फैंस का दिन बनाने का मौका नहीं छोड़ा।  शनिवार 12 नवंबर को एडिलेड से मुंबई पहुंचने पर कोहली ने एयरपोर्ट पर मौजूद कुछ फैंस और फोटोग्राफरों के आग्रह पर तस्वीरें खिंचाई और उन्हें समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

फैंस ने भी कोहली पर अपना प्यार बरसाया और अच्छे प्रदर्शन के लिए तारीफ की।  एंटरटेनमेंट फोटोग्राफर विरल भयानी ने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।