Sawan Somvar: किस दिन होगा सावन का पहला सोमवार, इस विधि से पूजा करने से शिव जी की बरसेगी कृपा
Sawan Somvar 2023: सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है. यह महीना भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए त्योहार जैसा है. भक्तों को बता दें कि इस बार सावन का महीना एक महीने की जगह पूरे 59 दिनों का होने वाला है. सावन महीने में देवों के देव महादेव की पूजा बहुत महत्वपूर्ण है. इस दौरान अगर कोई भक्त भगवान भोलेनाथ को सच्चे मन से प्रसन्न करता है, तो उसकी हर मनोकामना पूरी होगी.
10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार
4 जुलाई से सावन का महीना शुरु हाने जा रहा है. सोमवार को भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए की जाने वाली पूजा बहुत महत्वपूर्ण है. 10 जुलाई को सावन का पहला दिन है. हिंदू धर्म के अनुसार सावन के सोमवार पर शिवलिंग पर जल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. 4 जुलाई से सावन शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा.
अधिकमास की वजह से सावन का महत्व बढ़ जाता है
अबकी बार भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्तों को पूरे 59 दिन मिलेंगे. सावन महीने में चार या पांच सोमवार होते हैं, लेकिन अब आठ होंगे. 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन की छुट्टी होगी. सोमवार 28 अगस्त को सावन का अंतिम दिन होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस बार सावन और अधिकमास एक साथ आये हैं, जो बहुत शुभ है. मान्यता है कि अधिकमास और सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ और विष्णु की पूजा करना बहुत महत्वपूर्ण है.
सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग का जलाभिषेक करके व्रत का निश्चय करते हुए इस विधि से भगवान शकंर कि इस तरह से पूजा करें.
सावन के पहले सोमवार पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:00 बजे होगा.
हिन्दू धर्म में भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, शमी पत्र, पुष्प आदि अर्पित करना बहुत श्रेष्ठ है.
भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक और दूध से भी अभिषेक करते हैं.
latest News: Sawan 2023:19 साल बाद आ रहे सावन मे बन रहे योग से चमकेगी भक्तों कि किस्मत, इन 5 राशियों को होगा लाभ