logo

Chanakya Niti: जंगल के राजा शेर और सुंदर दिखने वाले बगुले से सीखिए इन बातों के बारे मे

आचार्य चाणक्य द्वारा रचित नीतियों को अनेकों युवाओं द्वारा पढ़ा और उनका पालन किया जाता है। इसमें आचार्य चाणक्य ने जीवन में सफलता के कई गुण बताए हैं जिनका पालन करने से व्यक्ति को बहुत फायदा मिलता है।
 
Chanakya Niti: जंगल के राजा शेर और सुंदर दिखने वाले बगुले से सीखिए इन बातों के बारे मे 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आचार्य चाणक्य की गणना संसार के सर्वश्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति को आज के समय मे इनकी विधि को लाखों युवाओं द्वारा पढ़ा जाता है। आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र, रणनीति और राजनीति के विषय में विस्तार से बताया था। इसके साथ उन्होंने, कुछ ऐसी नीतियों को भी उजागर किया था, जिनसे सफलता मिलती है।

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में यह भी बताया है कि मनुष्य को सफलता प्राप्त करने के लिए पशु-पक्षियों से किन बातों को सीखना चाहिए। आइए जाने चाणक्य नीति के बारे मे 

प्रभूतं कार्यमपि वा तत्परः प्रकर्तुमिच्छति।

सर्वारम्भेण तत्कार्यं सिंहादेकं प्रचक्षते।।

इस श्लोक के द्वारा आचार्य चाणक्य ने बताया है कि छोटा या बड़ा जो भी आपको काम करना हो, उसे मनुष्य यदि पूरी अपनी ताकत लगाकर करे तो सफलता जरूर मिलती है। यह गुण हमे शेर से सीखने को मिलता है।

इसलिए व्यक्ति को किसी भी काम में भेदभाव नहीं करना चाहिए और सभी अपने काम पूरी लगन से पूरा करना चाहिए। ऐसा करने से सफलता जरूर प्राप्त होती है।

इन्द्रियाणि च संयम्य बकवत्पण्डितो नरः।

देशकालः बलं ज्ञात्वा सर्वकार्याणि साधयेत्।।

चाणक्य नीति के इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि व्यक्ति को बगुले के प्रति अपने इंद्रियों पर काबू पाके देश, काल और अपने ताकत को जानकर काम करना चाहिए। ऐसा करने से ही व्यक्ति परिपूर्ण होता है।

जो व्यक्ति इन बातों का ध्यान रखकर अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ता है, उन्हें सभी स्थानो में सफलता हासिल होती है और वह अपने जीवन काल में सभी बाधाओं और परेशानियों को पार कर लेता है।

tags: chanakya Niti, Chanakya Niti ka Gyan, Success Niti, Success Gyan, Chanakya Niti gyan, Chanakya Niti motivational quotes, Chanakya Niti for Success, Motivational quotes by Chanakya Niti, Chanakya Niti in hindi, चाणक्य नीति, चाणक्य नीति नीति, चाणक्य नीति ज्ञान, Chanakya Niti teaching, Spiritual News, Spiritual News in Hindi