Today Rashifal: अगस्त 2022 में सूर्य करेगा स्वराशि में प्रवेश, खत्म होगा अंगारक योग
Rashifal today: ग्रहों के राशि परिवर्तन की बात की जाए तो सूर्य इस महीने अपनी स्वराशि में प्रवेश करेगा जो बहुत ही शुभ फल देने वाली स्थिति रहेगी। इसके साथ ही बुध, शुक्र और मंगल की स्थितियों में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा।
Haryana Update: इसी महीने मंगल और राहु का अंगारक योग भी समाप्त हो जाएगा। गुरु और शनि अपनी-अपनी राशि में वक्री रहेंगे। ग्रहों की इस उथल-पुथल का असर सभी राशि के लोगों और देश-दुनिया पर भी देखने को मिलेगा। आगे जानिए कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि.
Horoscope Today 04 August: सूर्य करेगा सिंह राशि में प्रवेश
17 अगस्त को सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेगा। ये सूर्य की अपनी ही राशि है। इस राशि में सूर्य 17 सितंबर तक रहेगा। यानी सूर्य पूरे एक महीने स्वराशि में निवास करेगा। सूर्य की यह स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, सूर्य का राशि परिवर्तन मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लिए शुभ, मेष, वृष, सिंह, धनु और कुंभ के लिए सामान्य और कर्क, कन्या व मकर राशि वालों के लिए अशुभ फल देने वाली रहेगा।

Horoscope : मंगल करेगा वृष राशि में प्रवेश
10 अगस्त को मंगल ग्रह मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा, जहां ये 16 अक्टूबर तक रहेगा। मंगल के राशि बदलते ही अंगारक नाम का अशुभ योग भी समाप्त हो जाएगा। मंगल का राशि परिवर्तन कर्क, धनु और मीन राशि के लिए शुभ, मेष, वृष, सिंह, कन्या व मकर वालों के लिए सामान्य और मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ वालों के लिए अशुभ रहेगा।
21 अगस्त तक सिंह राशि में रहेगा बुध
ग्रहों का राजकुमार कहा जाने वाला ग्रह बुध 21 अगस्त तक सिंह राशि में रहेगा। इसके बाद ये ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेगा। बुध की यह स्थिति मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए शुभ, वृष और तुला वालों के लिए सामान्य और कन्या, मकर व कुंभ वालों के लिए अशुभ रहेगी।

7 अगस्त को शुक्र करेगा राशि परिवर्तन
भौतिक सुख-सुविधाएं प्रदान करने वाला ग्रह शुक्र 7 अगस्त को मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जहां 10 दिनों तक सूर्य के साथ इसकी युति बनेगी। ये ग्रह 31 अगस्त तक इसी राशि में रहेगा। शुक्र का ये राशि परिवर्तन कर्क, कन्या और मीन वालों के लिए शुभ, मेष, वृष, मिथुन व वृश्चिक वालों के लिए सामान्य और सिंह, तुला, धनु, मकर व कुंभ वालों के लिए अशुभ रहेगी।