logo

Mysterious Hindu Temple In Lahore,Pakistan: गूंजेगी भगवान की जयजयकार, 1200 साल पुराने इस मंदिर के खुलने जा रहे हैं पट

Mysterious Hindu Temple In Pakistan: पाकिस्तान में हिन्दुओं के कई मंदिर मौजूद हैं जो फ़िलहाल आज के समय में एक खंडर का रूप ले चुके हैं. इन्हीं में से एक है 'वाल्मिकी मंदिर'.
 
Mysterious Hindu Temple In Lahore,Pakistan: गूंजेगी भगवान की जयजयकार, 1200 साल पुराने इस मंदिर के खुलने जा रहे हैं पट 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: पाकिस्तान के लाहौर में स्थापित Valmiki Temple 1200 साल पुराना है. यह मंदिर एक लम्बे अरसे से अपने जीर्णोद्धार की प्रतीक्षा में था अंततः पाकिस्तान सरकार ने इसके नवीनीकरण की घोषणा की है. इस घोषणा के बाद से ही हिन्दू भक्तों में उत्साह की लहर दौड़ गई है. ऐसे में इस खुशी के अवसर पर चलिए आपको इस मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में बताते हैं.

 

 

 इस मंदिर पर पिछले कई सालों से कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था. जिसके बाद हिन्दू भक्तों द्वारा इसके खिलाफ लड़ाई छेड़ी गई अब जाकर इस मंदिर की देखभाल का जिम्मा एक संगठन को सौंपा गया है. जहां एक ओर मंदिर पर कब्जा होने के कारण केवल वाल्मिकी समाज के ही लोगों को प्रवेश मिलता था वहीं अब कोई भी इस मंदिर में जाकर दर्शन कर सकता है.

also read this news

 

 

मान्यताओं के अनुसार, पाकिस्तान में मौजूद लाहौर को Lord Shree Ram के पुत्र लव ने बसाया था. इसी कारण से इसका एक नाम लवपुर भी है. लेकिन इस बात की जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं. वहीं, कभी ये शहर पंजाब की राजधानी भी हुआ करता था.

also read this news

यूं तो इतिहास के पन्नों में इस मंदिर के चिह्न कम ही मिलते हैं. लेकिन जो भी जानकारी इसके बारे में सामने आई है उसके आधार पर ऐसा कहा जाता है कि ये मंदिर कभी हिन्दुओं सिखों के रहने का सबसे बड़ा केंद्र हुआ करता था. आपको जानकार हैरानी होगी कि पूरे लाहौर में एक Shri Krishna Temple के बाद ये दूसरा मंदिर है जहां पूजा अर्चना की जाती है.