logo

Redmi Note12 5G का नया वेरिएंट लॉन्च, 256GB स्टोरेज में 5000mAh बैटरी! जाने कीमत और फीचर्स डिटेल

Redmi Note 12 5G Price in India: शाओमी ने Redmi Note 12 5G का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है. इसमें आपको 48MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. आगे जाने डिटेल्स

 
Redmi Note 12 5G
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Xiaomi ने अपने अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन Redmi Note 12 5G का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को साल की शुरुआत में लॉन्च किया था. उस वक्त कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया था. Redmi Note 12 के 4G वेरिएंट को लॉन्च करते ही कंपनी ने इसका नया 5G वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया है. 

ब्रांड ने कन्फर्म किया है कि स्मार्टफोन का तीसरा और हाई एंड वेरिएंट जल्द ही भारत में उपलब्ध होगा. फोन के डिजाइन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरे फीचर्स. 

यह खबर भी पढ़िए :-  IAS Interview question: एक लड़का एक लड़की के साथ ऐसा कौन सा काम करता है जिससे वह रोने लगती है

क्या है नए वेरिएंट की कीमत? 

कंपनी ने Redmi Note 12 5G को पहले दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया था. इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है. वहीं इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में आता है. ब्रांड ने इसका तीसरा वेरिएंट भी लॉन्च किया है, जो 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है. 

इसकी कीमत 21,999 रुपये है. हैंडसेट 6 अप्रैल की दोपहर 12 बजे सेल पर आएगा. कंज्यूमर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon से खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन को आप ग्रीन, ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा.

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? 

डुअल सिम सपोर्ट वाला Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन 6.67-inch की Full HD+ स्क्रीन के साथ आता है. इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 Nits की है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 3 दी गई है. 

यह खबर भी पढ़िए :-  IAS Interview Questions: ऐसा कौन सा काम जिसे आदमी एक बार और महिला बार-बार करती है

हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट पर काम करता है. स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 48MP का है. इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है. 

फ्रंट में कंपनी ने 13MP का सेल्फी कैमरा दिया है. डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.