Bajaj Pulsar 125 बाइक के लॉन्च से पहले डिटेल्स हुई लीक, इतनी कीमत में मिलेंगे ये फीचर्स
Bajaj Pulsar 125 (बजाज पल्सर 125) के अपडेटेड मॉडल का भारत में आधिकारिक लॉन्च से पहले ही खुलासा हो गया है। Bajaj Pulsar 125 (2023 बजाज पल्सर 125) में लुक और मैकेनिकल डिटेल्स दोनों के लिहाज से कई बदलाव हुए हैं।
Apr 13, 2023, 22:59 IST
follow Us
On
Bajaj Pulsar 125 (बजाज पल्सर 125) के अपडेटेड मॉडल का भारत में आधिकारिक लॉन्च से पहले ही खुलासा हो गया है। तस्वीरों से पता चलता है कि 2023 Bajaj Pulsar 125 (2023 बजाज पल्सर 125) में लुक और मैकेनिकल डिटेल्स दोनों के लिहाज से कई बदलाव हुए हैं।
क्या हुए बदलाव
नई बजाज पल्सर 125 के लुक में हुए बदलाव पर जो पहला ध्यान जाता है वह इसके अपडेटेड अलॉय व्हील डिजाइन हैं। यहअब पुराने 6-स्पोक वाले की जगह तीन-स्पोक डिजाइन के साथ आता है। अगला बड़ा विजुअल अपडेट कलर ऑप्शन है, जिसके बारे में इसकी लॉन्चिंग के समय ज्यादा जानकारी सामने आएगी।
बाइक के मैकेनिकल अपडेट्स की बात करें तो, सबसे अहम बदलाव फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी में हुआ है। यह बात इस चीज से साफ हो जाती है क्योंकि इसमें पेटकॉक नहीं दिया गया है। मेन, रिजर्व और ऑफ के बीच फ्यूल के फ्लो को सेलेक्ट करने के लिए कार्बोरेटेड मोटरसाइकिलों में फ्यूल टैंक के नीचे पेटकॉक होता।
इंजन पावर
इसके अलावा, बारीकी से देखने पर पता चलता है कि, नई बजाज पल्सर 125 में डीटीएस-आई बैजिंग नहीं दी गई है। इससे इशारा मिलता है कि बजाज अब ट्विन स्पार्क प्लग सेटअप नहीं दे रहा है। नई Pulsar 125 से 125cc इंजन से वही पावर मिलने की उम्मीद है - 10bhp और 10.8Nm का टार्क, जो पांच-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।
फीचर्स
इन बदलावों के अलावा, 2023 Bajaj Pulsar 125 कमोबेश पुराने मॉडल के जैसी ही रहेगी। इसमें वही ब्रेक सेटअप, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और अन्य चीजें मिलेंगी। इसमें जो चीज नई मिल रही है वो है इंस्ट्रूमेंट कंसोल। यह बाइक कितनी दूर तक चल सकती है, इस इंडिकेटर के अलावा औसत ईंधन दक्षता रीडिंग मिलेगी।
कीमत और मुकाबला
लॉन्च होने पर, उम्मीद है कि बजाज अपने मौजूदा 81,414 रुपये के एक्स-शोरूम प्राइस टैग से कीमत में मामूली बढ़ोतरी करेगी। 2023 Bajaj Pulsar 125 का मुकाबला मुख्य रूप से Hero Glamour Canvas, Honda SP125 और TVS Raider 125 जैसी मोटरसाइकिलों से होगा।