logo

automobile : 16.47 लाख है शुरुआती कीमत,नए अपडेट के साथ लॉन्च हुई 2023 Kawasaki Z900RS बाइक

Haryana Update : 2023 Kawasaki Z900RS दो कलर ऑप्शन कैंडी टोन ब्लू और मैटेलिक डियाब्लो ब्लैक में होगी उपलब्ध 
 
नए अपडेट के साथ लॉन्च हुई 2023 Kawasaki Z900RS बाइक

Haryana Update : 2023 Kawasaki Z900RS ने नए अपडेट के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है। इसकी शुरुआती कीमत 16.47 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। इसकी डिलीवरी मार्च 2023 के अंत तक शुरू होगी।

2023 Kawasaki Z900RS दो कलर ऑप्शन कैंडी टोन ब्लू और मैटेलिक डियाब्लो ब्लैक में उपलब्ध होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में...

2023 Kawasaki Z900RS में KTRC (कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल), असिस्ट और स्लिपर क्लच और ऑल-एलईडी लाइटिंग सहित सिर्फ स्टैंडर्ड फीचर्स ऑफर किए गए हैं।

 2023 Kawasaki Z900RS में 948cc, इनलाइन फोर-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 111hp की पावर और 98.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

click here to join our whatsapp group