logo

गर्मी में रात को ठंडे पानी से नहाना चाहिए या नहीं? जानिए चौंकाने वाली बात

Cold Bath At Night Benefits: स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्मियों में हर रात नहाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसा करना उन लोगों के लिए सबसे फायदेमंद हो सकता है जिन्हें नींद की समस्या है। हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि सेहत को नुकसान न हो।

 
गर्मी में रात को ठंडे पानी से नहाना चाहिए या नहीं? जानिए चौंकाने वाली बात

Cold Bath At Night Benefits (Haryana Update) : गर्मी से छुटकारा पाने के लिए कई लोग रोज रात को सोने से पहले ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम में ठंडे पानी से नहाने से ताजगी का एहसास होता है। इस मौसम में कई लोग हर दिन कई बार नहाते हैं। कई शोधों से यह भी पता चला है कि रात में नहाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। यही कारण है कि कई लोग हर मौसम में रात को नहाने के बाद ही सो जाते हैं। अब सवाल यह है कि रात के समय ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद है या हानिकारक? आइए डॉक्टर से इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की निदेशक डॉ. सोनिया रावत ने Haryana Update को बताया कि गर्मियों में रात में नहाना काफी फायदेमंद हो सकता है. दिनभर भागदौड़ के कारण लोगों के शरीर पर पसीना, गंदगी और विषैले तत्व जमा हो जाते हैं। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है. ऐसे में रात को नहाने से आपका शरीर साफ हो जाता है और आपको अच्छी नींद आती है। रात के समय आप ठंडे या गुनगुने पानी से नहा सकते हैं। रात में नहाने से आपका तनाव का स्तर कम हो सकता है और आपका मूड भी अच्छा हो सकता है। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है.

डॉ. सोनिया रावत ने बताया कि रात में नहाना फायदेमंद है, लेकिन लोगों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। लोगों को रात के खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, रात के खाने के बाद हमारा शरीर पाचन के लिए सक्रिय हो जाता है और इस समय नहाने से इस प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। लोगों को रात के खाने से पहले और सोने से कम से कम 1-2 घंटे पहले नहाना चाहिए। अगर आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या है और रात में नहाने से आपकी परेशानी बढ़ रही है तो आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।
 

click here to join our whatsapp group