Raw Carrot: गाजर खाने से शरीर रहता है स्वस्थ, मिलेंगे गजब के फायदे
Haryana Update, New Delhi: सर्दी का मौसम शुरू होते ही मार्केट, शादी और पार्टीज में गाजर के हलवे की बहार आ जाती है, लेकिन इसे हद से ज्यादा खाने से शुगर बढ़ने, मोटापा और इनडाइजेशन की परेशानियां पैदा हो सकती हैं. गाजर लाल, नारंगी और काले रंग में मौजूद होती है. जमीन के अंदर उगाई जाने वाली इस सब्जी को कच्चा खाया जाए तो सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद साबित हो सकता है.
कच्चा खागर खाने के फायदे
1. स्किन होगी ग्लोइंग
रंग बिरंगी सब्जी गाजर विटामिन ए से भरपूर होती है, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. ये स्किन को ग्लोइंग बनाने और सुंदरता प्रदान करने में मदद करती है. अगर आपकी स्किन डल है तो गाजर जरूर खाएं.
2. फाइबर से भरपूर
गाजर में फाइबर और दूसरे पौष्टिक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है और कब्ज की समस्या से बचाव होता है. अगर आपको अक्सर पेट की परेशानी रहती है तो गाजर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
3. कैंसर से बचाव
इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि कैंसर की बीमारी आपकी जिंदगी बर्बाद कर सकती है, ऐसे में गाजर जरूर खाएं. इस सब्जी में अंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है जो बॉडी को फ्री रेडिकल से बचाती है, और फिर कैंसर का खतरा कम हो जाता है.
4. आंखें होंगी सेहतमंद
गाजर में विटामिन ए की अच्छी मात्रा से आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है. ये आंखों की रोशनी बनाए रखने में भी सहायक होता है. साथ ही नाइट ब्लाइंडनेस जैसी बीमारियों से भी बचाता है.
5. दिल की सेहत होगी बेहतर
गाजर में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. यही वजह है कि गाजर को दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इससे हार्ट अटैक का रिस्क भी कम हो जाता है.